Edited By Niyati Bhandari,Updated: 19 Sep, 2026 01:09 AM

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। आज व्यापारिक यात्राओं की वजह से
मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। आज व्यापारिक यात्राओं की वजह से कुछ बंधन या असुविधा महसूस करेंगे। यात्रा के दौरान विपरीत परिस्थितियों का सामना भी करना पड़ सकता है, जिससे व्यापारिक कार्य प्रभावित होंगे इसलिए संभव हो तो आज व्यापारिक यात्राओं को टालना ही बेहतर रहेगा। आवश्यक यात्रा होने पर पूरी तैयारी और सावधानी के साथ ही आगे बढ़ेंगे।
उपाय- सीधे हाथ में लाल मौली बांधे।
मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। आज आर्थिक मामलों में कुछ परेशानियां बढ़ सकती हैं। धन से संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी और खर्चों को नियंत्रित रखना आवश्यक रहेगा। आर्थिक मामलों में सोच-समझ कर निर्णय लेंगे तथा अनावश्यक खर्चों से बचेंगे। लगातार किए गए प्रयासों से परिस्थितियों को संभालने में सफलता मिलेगी और धीरे-धीरे आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा।
उपाय- सुबह साफ पानी में चंद्रमा को ध्यान कर “ॐ सोमाय नमः” जाप करें।
मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। आज सेहत की तरफ विशेष ध्यान देने की आवश्यकता रहेगी। मांसपेशियों में दर्द या शरीर में थकान जैसी परेशानी बढ़ सकती है। काम के बीच पर्याप्त आराम के लिए समय निकालेंगे और अपनी दिनचर्या को संतुलित रखेंगे। शारीरिक क्षमता से अधिक काम करने से बचना आपके लिए लाभदायक रहेगा।
उपाय- केले के वृक्ष का पूजन करें।
मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। किसी माता तुल्य महिला का सहयोग प्राप्त होगा, जिससे जीवन में सुकून और मानसिक शांति मिलेगी। उनका स्नेह, मार्गदर्शन और सहयोग आपके लिए भावनात्मक रूप से सहायक रहेगा। उनके साथ समय बिताने से मन प्रसन्न होगा और किसी चिंता से राहत मिलेगी।
उपाय- रात में सिरहाने सौंफ रख कर सोये।
मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। आज व्यवसाय में आपके प्रयासों का सकारात्मक परिणाम प्राप्त होंगे और अपने लक्ष्यों को पूरा करने में सफलता मिलेगी। परिस्थितियों को अपने अनुकूल बनाने के लिए स्वयं के प्रयासों पर भरोसा रखेंगे और पूरे उत्साह के साथ आगे बढ़ेंगे। रोजमर्रा के कार्यों में बदलाव करने से नई ऊर्जा और उत्साह का अनुभव होगा तथा कार्यों को करने का नया तरीका लाभदायक साबित होगा।
उपाय- मां दुर्गा को इलायची चढ़ाएं।
मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। विद्यार्थियों और युवाओं के लिए पढ़ाई एवं परीक्षा से जुड़े मामलों में समय अनुकूल रहेगा। प्रतियोगी परीक्षाओं तथा विभागीय परीक्षाओं की तैयारी में एकाग्रता बनी रहेगी और मेहनत का उचित परिणाम प्राप्त होगा। किसी महत्वपूर्ण परीक्षा या करियर से जुड़े अवसर में सफलता मिलने से आत्मविश्वास बढ़ेगा।
उपाय- सफेद या हल्के सुगंधित कपड़े पहनें।
मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। परिवार में विवाह से जुड़ा कोई शुभ अवसर सामने आएगा, जिसकी तैयारियों में व्यस्तता बनी रहेगी। घर के सभी सदस्य उत्साहपूर्वक अपनी जिम्मेदारियां निभाएंगे और शुभ आयोजन को लेकर खुशी का वातावरण रहेगा। परिवार के साथ मिलकर किए गए प्रयासों से सभी तैयारियां व्यवस्थित रूप से पूरी होंगी और घर में आपसी प्रेम एवं सामंजस्य बढ़ेगा।
उपाय- टूटी-फूटी चप्पल न पहनें, न रखें।
मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। आज भावनाओं और व्यावहारिक सोच के बीच संतुलन बनाए रखना आपके लिए जरूरी रहेगा। किसी भी परिस्थिति में तुरंत प्रतिक्रिया देने के बजाय शांत रहकर निर्णय लेंगे। क्रोध और आवेश पर नियंत्रण रखने से कई अनावश्यक विवादों से बचने में सफलता मिलेगी और महत्वपूर्ण रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी।
उपाय- किसी जरूरतमंद की मदद करें।
मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। आज परिस्थितियां ऐसी बनेगी कि आपको अपनी खुशियों पर किसी की नजर लगने जैसा महसूस होगा, लेकिन वास्तव में यह केवल मन का भ्रम रहेगा। बेवजह की आशंकाओं को खुद पर हावी नहीं होने देंगे और सकारात्मक दृष्टिकोण बनाए रखें। इससे मन प्रसन्न रहेगा और आत्मविश्वास भी मजबूत होगा।
उपाय- अच्छे चरित्र का पालन करें।
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in