Edited By Sarita Thapa,Updated: 20 Sep, 2026 05:10 AM

मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। भविष्य को लेकर अत्यधिक चिंता करने के बजाय वर्तमान परिस्थितियों पर ध्यान केंद्रित करना बेहतर होगा।
मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। भविष्य को लेकर अत्यधिक चिंता करने के बजाय वर्तमान परिस्थितियों पर ध्यान केंद्रित करना बेहतर होगा। वर्तमान समय का सही उपयोग करने और सामने मौजूद अवसरों का लाभ उठाने से कार्यों में सफलता मिलेगी। संतुलित सोच और धैर्य के साथ आगे बढ़ेंगे तो आने वाले समय के लिए भी बेहतर आधार तैयार होगा।
उपाय- नारंगी या लाल रंग के वस्त्र धारण करें।
मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। व्यापार से जुड़े कामकाज में व्यस्तता अधिक रहेगी और कई जिम्मेदारियां एक साथ संभालनी पड़ेंगी। जरूरी कार्यों को पहले पूरा करने पर बेहतर परिणाम प्राप्त होंगे और काम का दबाव भी नियंत्रित रहेगा। कार्यप्रणाली में किया गया उचित बदलाव व्यापार के लिए लाभदायक साबित होगा। नए तरीके अपनाने से कामकाज में गति आएगी और आगे बढ़ने के अवसर प्राप्त होंगे।
उपाय- रात में चाँद की रोशनी में 2–3 मिनट ध्यान करें।
मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। आज आर्थिक स्थिति कुछ कमजोर रहेगी, इसलिए खर्चों को व्यवस्थित रखना जरूरी होगा। गैर जरूरी खर्चों से बचेंगे और धन से जुड़े निर्णय लेते समय विशेष सावधानी बरतेंगे। सीमित संसाधनों का सही उपयोग करने से आर्थिक संतुलन बनाए रखने में सफलता मिलेगी।
उपाय- पूर्वजों की बनाई परंपराओं का पालन करें।
मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। दांपत्य जीवन में आपसी प्रेम और समझ बनी रहेगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा और पारिवारिक मामलों में मिल जुलकर निर्णय लेने से रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। हालांकि, किसी नजदीकी संबंधी की ओर से अप्रिय समाचार मिलने से कुछ समय के लिए मन उदास रहेगा। परिवार के सदस्यों का साथ और भावनात्मक सहयोग इस स्थिति से उबरने में सहायक रहेगा।
उपाय- हाथी का खिलौना घर में न रखें।
मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। आज परिवार का पूरा सहयोग और समर्थन मिलेगा, जिससे महत्वपूर्ण कार्यों को पूरा करने में सफलता प्राप्त होगी। परिजनों की सलाह और सहायता से कई मुश्किल परिस्थितियां आसानी से संभल जाएंगी और आत्मविश्वास भी बढ़ेगा। परिवार के सदस्यों के साथ आपसी प्रेम एवं सामंजस्य मजबूत रहेगा, जिससे घर का वातावरण सुखद बना रहेगा।
उपाय- छोटी कन्याओं को मिठाई खिलाएं।
मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। प्रेम संबंधों में सुख समृद्धि के शुभ संयोग बन रहे है। साथी के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा और रिश्ते में अपनापन एवं मधुरता बढ़ेगी। घर की साज सज्जा और आवश्यक वस्तुओं की खरीदारी के लिए साथी के साथ बाजार जाने का अवसर मिलेगा। साथ मिलकर की गई खरीदारी से मन प्रसन्न रहेगा और घर के वातावरण में भी सकारात्मक बदलाव आएगा।
उपाय- उबले आलू सफ़ेद गाय को खिलाएं।
मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। आज स्वास्थ्य में सुधार के लिए अपनी दिनचर्या और आवश्यक सावधानियों पर ध्यान देंगे। स्वास्थ्य से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णय लेने से पहले अनुभवी एवं विश्वसनीय लोगों से सलाह मशविरा करना लाभदायक रहेगा। उचित मार्गदर्शन प्राप्त होने से अपनी दिनचर्या में आवश्यक बदलाव करने में सहायता मिलेगी और स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने की दिशा स्पष्ट होगी।
उपाय- काला सफ़ेद कम्बल मंदिर में दान करें।
मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। आज आर्थिक स्थिति में सुधार और धन वृद्धि के अवसर प्राप्त होंगे, लेकिन निवेश से जुड़े फैसले लेते समय अपने अनुभव और समझ पर भरोसा रखना जरूरी रहेगा। बिना पूरी जानकारी के किसी योजना में धन लगाने से बचेंगे और हर निवेश का निर्णय सोच समझकर लें। सही समय पर लिया गया समझदारी भरा फैसला भविष्य में आर्थिक लाभ का आधार बनेगा।
उपाय- मांस मछली का सेवन न करें।
मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। आज कार्यक्षेत्र में कुछ परेशानियां सामने आएगी और किसी युवा व्यक्ति की वजह से मानसिक तनाव भी हो सकता है। ऐसी परिस्थितियों में भावनाओं में आने के बजाय शांत रहकर स्थिति को समझेंगे। बातचीत और सूझबूझ से समस्या का समाधान निकालने में सफलता मिलेगी तथा कामकाज पर इसका अधिक प्रभाव नहीं पड़ने दें।
उपाय-राम रक्षा स्तोत्र का पाठ करें।
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in