आज का राशिफल 14 अक्टूबर, 2022- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 14 Oct, 2022 07:41 AM

ank jyotish rashifal

मूलांक – 1 मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। नौकरी में बदलाव

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। नौकरी में बदलाव चाहने वाले व्यक्तियों को नौकरी का नया प्रस्ताव मिल सकता है। दूसरों के मामलों में बिना मांगे सलाह न दें अन्यथा खुद को किसी मुसीबत में फंसा सकते हैं।
उपाय- आदित्य हृदयम का पाठ करें।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। जीवनसाथी के साथ कुछ पुरानी बातों को लेकर तकरार हो सकता है। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। व्यापार में भावनाओं में बहकर कोई निर्णय न लें। पैसों के लेन-देन में सावधानी बरतें।
उपाय- शिव चालीसा का पाठ करें।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। संतान को जरुरत से अधिक अनुशासन में रखना, उसके आत्मविश्वास में कमी ला सकता है। घरेलू कामों को पूरा करना आज आपकी प्राथमिकता रहेगी। गृहस्थ जीवन में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
उपाय- चने की दाल मंदिर में दान करें।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। दिन की शुरुआत में ही आज की दिनचर्या की सकारात्मक रूपरेखा बना लेंगे। व्यापार में आज नए निवेश को करने से बचें। संपर्कों में वृद्धि होगी। ससुराल पक्ष से कोई सुखद समाचार मिलेगा।
उपाय- धर्म स्थान में सेवा करें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। साझेदारी का व्यापार कर रहे व्यक्तियों को आपसी सामंजस्य बनाने में परेशानी होगी। महत्वपूर्ण फैसलों को कल तक के लिए स्थगित करें। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन उत्तम रहेगा।
उपाय- गुड़ चने का प्रसाद बांटें।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। आय की अपेक्षा खर्चों में वृद्धि होगी। घर की साज-सज्जा में पैसा खर्चा करेंगे। व्यवसाय में अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए योजनाबद्ध तरीके से काम करने की जरूरत है। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा।
उपाय- नहाने के पानी में गुलाब जल डालें।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। सरकारी नौकरी में सेवारत व्यक्तियों की आज ट्रांसफर होने की संभावना है। पारिवारिक जीवन में चल रही किसी समस्या का समाधान निकलेगा। विद्यार्थियों को मेहनत के अनुसार परिणाम प्राप्त होंगे।
उपाय- किसी की बुराई न करें।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। करीबी रिश्तेदार के साथ किसी बात को लेकर मतभेद हो सकते हैं। घर के किसी सदस्य को स्वास्थ्य सम्बन्धी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। कुछ अधूरे कामों को पूरा करने के लिए आज का दिन उपयुक्त है।
उपाय- कौवों को रोटी दें।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। आज मित्र के घर पार्टी में शामिल होने का मौका मिलेगा। व्यापारियों के लिए आज का दिन थोड़ा मुश्किलों भरा रहेगा। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा। पेट से सम्बंधित कोई रोग परेशान कर सकता है।
उपाय- प्रतिदिन शहद का सेवन करें।
 
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें

PunjabKesari kundli

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!