आज का राशिफल 22 फरवरी, 2024- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा

Edited By Updated: 22 Feb, 2024 06:31 AM

ank jyotish rashifal

मूलांक – 1 मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। कार्यक्षेत्र में जल्दीबाज़ी के कारण

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। कार्यक्षेत्र में जल्दीबाज़ी के कारण आज कोई नुकसान होने की सम्भावना है। व्यापार के लिए छोटी यात्रा कर सकते हैं। घर में कोई महत्वपूर्ण दस्तावेज़ के न मिलने से आप परेशान होंगे। पिता के स्वास्थ्य में थोड़ी गिरावट आ सकती है।
उपाय- गुड़ खा कर घर से बाहर निकलें।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। अनावश्यक खर्चे आपके लिए चिंता का कारण बनेगे। निजी नौकरी कर रहे व्यक्तियों के महत्वपूर्ण काम पूरे न होने के कारण उच्च अधिकारी उन से नाराज़ हो सकते हैं। आज किसी भी प्रकार के विवाद से दूर रहने की कोशिश करें। महिलाएं घर के रख रखाव से सम्बंधित गतिविधियों में व्यस्त रहेंगे।
उपाय- शिवलिंग पर प्रत्येक सोमवार पंचामृत का जल चढ़ाएं।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। घर के बड़ों के साथ किसी धार्मिक यात्रा का प्रोग्राम बनेगा। पारिवारिक माहौल सामान्य रहेगा। श्वास समस्या से पीड़ित व्यक्तियों को बढ़ते प्रदुषण के कारण परेशानी का सामना करना पड़ेगा। ऑफिस में काम की अधिकता रहेगी जिस कारण घर पर भी ऑफिस का कुछ काम करना पड़ेगा।
उपाय- पीतल के बर्तन घर में उपयोग करें।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। इलेक्ट्रॉनिक वस्तुओं का व्यापार कर रहे व्यक्तियों के लिए आज का दिन लाभदायक रहेगा। आज अचानक कोई बड़ी डील मिलने से धन लाभ की स्थिति बन सकती है। विद्यार्थी आज खुद को सकारात्मक विचारों से भरा हुआ महसूस करेंगे। युवा अपने करियर को लेकर स्पष्ट नज़र आयेंगे।
उपाय- मंदिर में मूली दान करें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। काम को लेकर आज का दिन सामान्य फलदायक रहेगा। घर परिवार में आपकी कुछ जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं, जिसके कारण आपका मन थोड़ा अशांत रहेगा। निजी नौकरी कर रहे व्यक्तियों को आज कोई नया प्रोजेक्ट मिल सकता है, जिसको समझने में अपने सीनियर्स की सलाह लेंगे। जीवनसाथी से आज कोई उपहार मिल सकता है।
उपाय- दुर्गा चालीसा का पाठ करें।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। आज नए आय के स्रोतों से धन की प्राप्ति होगी। अचल संपत्ति खरीदने का विचार बना सकते हैं, जिसके लिए ऋण लेना पड़ सकता है। आज आपको सभी क्षेत्र में जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। दूसरों की बातों को सुनकर बिना सोचे-समझे उस पर अमल करने से नुकसान उठाना पड़ेगा।
उपाय- नहाने के पानी में गुलाबजल डालें।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। परिवार के सदस्यों के बीच आपसी सामंजस्य बना रहेगा। खांसी जुखाम जैसी छोटी बीमारी परेशान करेगी। महिलाएं घर की साज-सज्जा की वस्तुओं की खरीदारी में पैसा व्यय करेगी। युवाओं को करियर से सम्बंधित कोई शुभ समाचार मिल सकता है।
उपाय- काले-सफ़ेद तिल शिवलिंग पर अर्पित करें।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। कुछ समय पहले किये गए निवेश से आज लाभ मिलना शुरू होगा। घर में मेहमानों के आने से विद्यार्थी शिक्षा के प्रति अपनी एकाग्रता खो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आज किसी महत्वपूर्ण मीटिंग का उच्च अधिकारियों के साथ हिस्सा बनेंगे। व्यापार की कोई बड़ी डील आज आपको मिल सकती है।
उपाय- मछलियों को आटे की गोलियां खाने को दें।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। पारिवारिक और व्यावसायिक क्षेत्र में तालमेल बैठाने में परेशानी होगी। कार्यक्षेत्र में कुछ नयी चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। व्यापार में भी कोई बड़ी डील आपके हाथ से निकल सकती है। छोटी-छोटी बातों को तूल देने से बचें। उच्च रक्तचाप से पीड़ित व्यक्तियों को आज शांत रहने की सलाह दी जाती है।
उपाय- सौफ, छुआरे दान करें।


आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!