Edited By Niyati Bhandari,Updated: 27 Apr, 2026 01:21 AM

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। आज आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर
मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। आज आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। आय के स्रोत स्थिर रहेंगे और धन संबंधी मामलों में संतोष मिलेगा। लंबे समय से प्रतीक्षित आर्थिक सुधार होगा। आय और खर्च के बीच संतुलन बना रहेगा, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
उपाय- भूरी चींटियों को आटा दें।
मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। आज आप सामाजिक और बाहरी गतिविधियों में अधिक समय व्यतीत करेंगे, जो आपके लिए बेहद लाभदायक साबित होगा। नए लोगों से मिलने, बातचीत करने और विभिन्न विचारों को समझने का अवसर मिलेगा। यह अनुभव आपके ज्ञान को बढ़ाएगा और आपको नई दिशाओं में सोचने के लिए प्रेरित करेगा।
उपाय- पीपल के वृक्ष पर दूध चढ़ाएं।
मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। आज का दिन आपको आर्थिक मामलों में समझदारी से निर्णय लेने के लिए प्रेरित करेगा। निवेश की योजना बना रहे हैं तो घर के बड़ों से सही दिशा में जानकारी मिलेगी। आपकी योजनाबद्ध सोच और धैर्य भविष्य में अच्छा लाभ दिलाने में सहायक रहेंगे।
उपाय- घर में पीतल के बर्तन का उपयोग करें।
मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। आज युवाओं को उनके करियर को लेकर ऐसी महत्वपूर्ण जानकारी मिलेगी, जो भविष्य में फायदेमंद साबित होगी। करियर, व्यवसाय या व्यक्तिगत विकास से जुड़ी ये सीख नई संभावनाएं खोलेंगी। याद रखें, सफलता के लिए केवल मेहनत ही नहीं, बल्कि सही जानकारी और सही लोगों का साथ भी उतना ही जरूरी होता है।
उपाय- बिजली का कोई ख़राब उपकरण घर में न रखें।
मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। भाइयों के साथ आपके संबंध आज विशेष रूप से अच्छे रहेंगे, जो आपके लिए कई मायनों में लाभदायक साबित होंगे। आपसी समझ, सहयोग और विश्वास आपके रिश्तों को मजबूत बनाएगा। यदि पहले किसी बात को लेकर दूरी या मतभेद था, तो आज उसे सुलझाने का अच्छा अवसर है।
उपाय- पानी वाला हरा नारियल मंदिर में दान करें।
मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। यदि आप किसी नए काम या योजना की शुरुआत करने की सोच रहे हैं, तो जीवनसाथी की सलाह और सहयोग आपके लिए फायदेमंद रहेगा। मिलकर किए गए प्रयास आपको सफलता की ओर तेजी से ले जा सकते हैं।
उपाय- भगवान को सफेद फूल चढ़ाएं।
मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। आज प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में आपको विशेष सतर्कता और धैर्य रखने की जरूरत है। यदि किसी प्रकार का वाद-विवाद चल रहा है चाहे वह जमीन, मकान या किसी संपत्ति के बंटवारे को लेकर हो तो उसे शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाने का प्रयास करना ही आपके लिए सबसे बेहतर रहेगा।
उपाय- काला-सफ़ेद कम्बल मंदिर में दान करें।
मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। आज आपको अपने गुस्से और भावनाओं पर नियंत्रण रखने की जरूरत है। किसी भी परिस्थिति में यदि आप आवेश में आकर प्रतिक्रिया देते हैं, तो उससे नुकसान ही होने की संभावना अधिक रहती है। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें।
उपाय- किसी जरूरतमंद की मदद करें।
मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। युवा आज अपने करियर को लेकर गंभीर दिखाई देंगे। उन्हें अपने लक्ष्यों पर ध्यान केंद्रित करते हुए मेहनत और अनुशासन बनाए रखना होगा, तभी वे मनचाही सफलता प्राप्त कर पाएंगे। निजी नौकरी कर रहे लोगों के लिए आज कार्यभार अधिक रह सकता है, जिसके कारण ओवरटाइम भी करना पड़ सकता है।
उपाय- चांदी का चौरस टुकड़ा अपने पास रखें।
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in