Edited By Niyati Bhandari,Updated: 30 Apr, 2026 01:10 AM

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। आज पुराने दोस्तों से मुलाकात होने की संभावना है।
मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। आज पुराने दोस्तों से मुलाकात होने की संभावना है। उनके साथ समय बिताना, घूमना-फिरना और पुरानी यादों को ताजा करना आपको खुशी और मानसिक सुकून देगा। आज का दिन आपके रिश्तों को और मजबूत बनाने का अवसर भी लेकर आएगा।
उपाय- सूर्य को तांबे के लोटे से जल अर्पित करें।
मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। करियर के क्षेत्र में आपको कोई नई दिशा या अवसर मिलेगा, जो आपके भविष्य के लिए महत्वपूर्ण साबित होगा। व्यापार से जुड़े लोगों को भी आज अच्छा लाभ मिलने के संकेत हैं, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। विदेश से नौकरी का ऑफर मिलने की संभावना बन रही है, जो आपके जीवन में बड़ा बदलाव ला सकता है।
उपाय- पीपल के वृक्ष पर दूध चढ़ाएं।
मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। आज आपका मन धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों की ओर आकर्षित होगा। आप किसी धार्मिक यात्रा पर जाने की योजना बना सकते हैं, जिससे आपको मानसिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा प्राप्त होगी। घर के बड़ों का आशीर्वाद आप पर बना रहेगा।
उपाय- चने की दाल मंदिर में दान करें।
मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। आप अपने व्यक्तिगत और रुचिकर कार्यों में अधिक समय बिताएंगे, जिससे मन को शांति, संतोष और मानसिक राहत मिलेगी। आज आपके लिए खुद को समझने और अपनी पसंदीदा गतिविधियों में डूबने का अच्छा अवसर लेकर आया है।
उपाय- परनिंदा से बचें।
मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। परिवार के संदर्भ में, घर के बड़े सदस्यों के सम्मान और भावनाओं का विशेष ध्यान रखना आवश्यक है। आपकी किसी जिद या अहंकार के कारण मातृ पक्ष से संबंधों में तनाव आ सकता है, इसलिए विनम्रता और समझदारी से व्यवहार करें। बच्चों के साथ सख्ती की बजाय मैत्रीपूर्ण रवैया अपनाना अधिक प्रभावी रहेगा, क्योंकि इससे वे अपनी बात खुलकर साझा कर पाएंगे और संबंध भी बेहतर बने रहेंगे।
उपाय- हरी सब्जियों का सेवन करें।
मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते है। व्यवसाय के मामले में आज कोई बड़ा निर्णय, खासकर पार्टनरशिप से जुड़ा, लेने से बचना उचित रहेगा। परिस्थितियां पूरी तरह अनुकूल नहीं हैं, इसलिए धैर्य रखना आपके लिए बेहतर होगा। हालांकि घर का माहौल धीरे-धीरे सामान्य हो जाएगा, जिससे आपको राहत महसूस होगी।
उपाय- जीवनसाथी को उपहार दें।
मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज थोड़ी सावधानी बरतने की आवश्यकता है। गैस या पाचन से जुड़ी समस्याएं परेशान कर सकती हैं, इसलिए खानपान संतुलित रखें, पानी अधिक पिएं और नियमित दिनचर्या अपनाएं। यदि आप अपने स्वास्थ्य और व्यवहार दोनों पर ध्यान देंगे, तो आज संतुलित और शांतिपूर्ण तरीके से बीत सकता है।
उपाय- गणेश जी को बेसन के लड्डू अर्पित करें।
मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। आज यदि किसी भी प्रकार की असमंजस या उलझन की स्थिति बने, तो जल्दबाजी में निर्णय लेने की बजाय शांत मन से मनन और विचार करना आपके लिए अधिक लाभदायक रहेगा। धैर्यपूर्वक स्थिति का विश्लेषण करने से आप सही दिशा में कदम बढ़ा पाएंगे और गलत फैसलों से बच सकेंगे।
उपाय- काले और नीले रंग से परहेज करें।
मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। घर के किसी सदस्य के वैवाहिक जीवन में समस्या आने के कारण परिवार में तनाव का माहौल बन सकता है। ऐसे समय में आपकी समझदारी, धैर्य और संतुलित व्यवहार बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। कोशिश करें कि आप सभी पक्षों की बात को ध्यान से सुनें और समाधान की दिशा में सकारात्मक सहयोग दें।
उपाय- मसूर की दाल मंदिर में दान करें।
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in