आज का राशिफल 1 मई, 2026- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा

Edited By Updated: 01 May, 2026 01:51 AM

ank jyotish rashifal

मूलांक – 1 मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। आज बाहरी व्यक्तियों को परिवार के मामलों में हस्तक्षेप करने

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। आज बाहरी व्यक्तियों को परिवार के मामलों में हस्तक्षेप करने का मौका न दें, क्योंकि इससे विपरीत चल रही स्थिति और जटिल हो सकती है। पारिवारिक मुद्दों को आपसी बातचीत और समझदारी से ही सुलझाने का प्रयास करें। यदि आप संयम और संवेदनशीलता के साथ आगे बढ़ेंगे, तो धीरे धीरे परिस्थितियां आपके नियंत्रण में आती नजर आएंगी।
उपाय- आदित्य हृदयम का पाठ करें।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। आज कार्यक्षेत्र में आपका दिन काफी व्यस्त रहने वाला है, लेकिन आपकी मेहनत और लगन के अनुरूप आपको उचित परिणाम प्राप्त होंगे। आपके प्रयासों की सराहना होगी और इससे आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा, जिससे आपको मानसिक संतोष मिलेगा और भविष्य को लेकर सकारात्मकता बनी रहेगी।
उपाय- सार्वजनिक स्थान में जल उपलब्ध करवाएं।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। सरकारी नौकरी में कार्यरत लोगों को विशेष रूप से सावधान रहने की आवश्यकता है। किसी भी प्रकार के अनुचित कार्य या शॉर्टकट से दूर रहें, क्योंकि आज किसी जांच या पूछताछ की स्थिति बन सकती है। ईमानदारी और नियमों का पालन ही आपके लिए सबसे सुरक्षित रास्ता रहेगा।
उपाय- चावल में हल्दी मिलाकर जल प्रवाहित करें।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। दांपत्य जीवन में थोड़ी सावधानी बरतनी होगी। आपसी सामंजस्य की कमी या छोटी-छोटी बातों को लेकर तनाव उत्पन्न हो सकता है। बेहतर होगा कि एक-दूसरे की भावनाओं को समझें और सम्मान दें, ताकि रिश्तों में मधुरता बनी रहे और घर का माहौल सकारात्मक बना रहे।
उपाय- मंदिर में मूली दान करें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से सतर्क रहना जरूरी है। वर्तमान वातावरण के कारण लापरवाही करना उचित नहीं है। अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित रखें, संतुलित खान-पान अपनाएं और पर्याप्त विश्राम करें। थोड़ी सी सावधानी ही आपको स्वस्थ और ऊर्जावान बनाए रखेगी।
उपाय- तुलसी के पौधे की सेवा करें।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। आज का दिन आपके लिए सहयोग, ऊर्जा और सकारात्मक परिणामों से भरा रहेगा। माता-पिता का पूरा समर्थन और आशीर्वाद आपको मिलेगा, जिससे आप अपने जीवन में आगे बढ़ने के लिए अधिक आत्मविश्वास महसूस करेंगे। उनका मार्गदर्शन आपके लिए सही दिशा तय करने में सहायक सिद्ध होगा।
उपाय- गाय को गुड़ खिलाएं।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। शारीरिक रूप से आप आज खुद को तरोताजा और ऊर्जावान महसूस करेंगे। इस ऊर्जा का सही उपयोग करके आप अपने कार्यों को बेहतर ढंग से पूरा कर पाएंगे। यदि आप किसी काम को पूरी मेहनत और लगन से करेंगे, तो उसके सकारात्मक और संतोषजनक परिणाम अवश्य प्राप्त होंगे।
उपाय- तिल का तेल दान करें।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन अनुकूल है। उनकी पढ़ाई में अच्छे परिणाम मिलने की संभावना है। ध्यान और नियमित अभ्यास से वे अपने लक्ष्य के और करीब पहुंचेंगे। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन अच्छा रहेगा, लेकिन जंक फूड से दूरी बनाए रखना जरूरी है।
उपाय- हनुमान चालीसा का पाठ करें।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। आपके लिए आत्मविश्वास और संतुलन बनाए रखना सबसे महत्वपूर्ण रहेगा। दूसरों से तुलना करने की बजाय अपनी दक्षता और योग्यता पर भरोसा रखें, इससे परिस्थितियां आपके पक्ष में बेहतर होती जाएंगी। आपके भीतर जो क्षमता है, वही आपको आगे बढ़ाएगी, इसलिए खुद पर विश्वास बनाए रखें।
उपाय- सात्विक भोजन करें।
 
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in


शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!