आज का राशिफल 5 मई, 2026- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा

Edited By Updated: 05 May, 2026 07:59 AM

ank jyotish rashifal

मूलांक – 1 मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। आज का दिन आपको आत्ममंथन और सुधार की दिशा

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। आज का दिन आपको आत्ममंथन और सुधार की दिशा में आगे बढ़ने का अवसर देगा। पिछले कुछ समय में हुई गलतियों से सीख लेकर आगे बढ़ना ही आपके लिए सबसे बड़ा कदम साबित होगा। जब आप अपने अनुभवों को समझकर उन्हें सुधार में बदलते हैं, तो आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा और आप खुद को पहले से अधिक परिपक्व महसूस करेंगे।
उपाय- सूर्य को जल देते समय “ॐ सूर्याय नमः” मंत्र का जाप करें।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। आज आप मानसिक रूप से खुद को मजबूत महसूस करेंगे और एक नई शुरुआत करने का आत्मविश्वास भी अपने अन्दर पाएंगे। यह नई शुरुआत आपके जीवन में सकारात्मक बदलाव ला सकती है, इसलिए इसे पूरे उत्साह और दृढ़ता के साथ अपनाएं।
उपाय- रात में चांद की रोशनी में ध्यान करें।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। पारिवारिक जीवन में खुशियों का माहौल बना रहेगा। घर में किसी मांगलिक कार्य या शुभ आयोजन की योजना बन सकती है, जिससे सभी सदस्यों में उत्साह और प्रसन्नता बनी रहेगी। आज का दिन आपको अपने परिवार के साथ जुड़ाव को और मजबूत करने का अवसर देगा।
उपाय- प्राणायाम करें।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। आज आपको विशेष रूप से यह ध्यान रखना होगा कि वरिष्ठ और अनुभवी लोगों के मार्गदर्शन को नजरअंदाज न करें। उनकी सलाह आपके लिए दिशा दिखाने वाली और प्रेरणादायक साबित हो सकती है। यदि आप उनके अनुभवों से सीख लेकर आगे बढ़ेंगे, तो कई कठिन परिस्थितियां भी आसानी से संभाल पाएंगे।
उपाय- घर में साफ-सफाई रखें, कचरा जमा न होने दें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। आज व्यर्थ की बाहरी गतिविधियों में समय नष्ट करने से बचें। अपनी ऊर्जा और समय को उन कार्यों में लगाएं, जो आपके लिए वास्तव में महत्वपूर्ण और लाभदायक होगी। अनावश्यक भागदौड़ या दूसरों के कामों में उलझने से आपके अपने काम प्रभावित हो सकते हैं।
उपाय- इलायची का सेवन करें।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। आर्थिक मामलों में सावधानी बरतना जरूरी है। अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखें और अपने बजट के अनुसार ही खर्च करें। यदि आप संयम और समझदारी से काम लेंगे, तो न केवल आर्थिक स्थिति संतुलित रहेगी बल्कि मानसिक शांति भी बनी रहेगी।
उपाय- कपूर की टिक्की जल में प्रवाहित करें।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। आज का दिन आपके लिए प्रगति और नए अवसरों को लेकर आया है। व्यवसाय को आगे बढ़ाने के लिए पार्टनरशिप लाभदायक साबित होगी। सकारात्मक व्यक्ति के साथ जुड़कर काम करने से न केवल आपके काम का विस्तार होगा, बल्कि आपके अनुभव और संसाधनों में भी वृद्धि होगी।
उपाय- साधारण, सरल और सादा जीवन शैली रखें।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। नौकरीपेशा लोगों के लिए समय अनुकूल है। मनपसंद स्थान पर स्थानांतरण होने की संभावना बन रही है, जिससे कार्य में संतोष और जीवन में संतुलन महसूस होगा। यह बदलाव आपके लिए नई ऊर्जा और प्रेरणा लेकर आएगा।
उपाय- आलस्य से बचें।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। आर्थिक दृष्टि से आज स्थिति में सुधार होगा। आय के स्रोत मजबूत होंगे और आपको कुछ नए लाभकारी अवसर भी मिल सकते हैं। यदि आप समझदारी और योजनाबद्ध तरीके से आगे बढ़ेंगे, तो आपके लिए आर्थिक स्थिरता और सफलता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो सकता है।
उपाय- लाल चंदन का तिलक लगायें।
 
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

 

 

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!