आज का राशिफल 11 मई, 2026- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा

Edited By Updated: 11 May, 2026 01:55 AM

ank jyotish rashifal

​​​​​​​मूलांक – 1 मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। आज का दिन आपके लिए

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। आज का दिन आपके लिए आत्मविश्वास और सकारात्मकता से भरा रहेगा। आप अपने अंदर नई ऊर्जा और हौसला महसूस करेंगे, जिससे कठिन से कठिन काम भी आसानी से पूरे कर पाएंगे। घर से निकलने से पहले माता-पिता का आशीर्वाद लेना आपके लिए शुभ रहेगा और आपको दिन भर अच्छा मार्गदर्शन और सफलता का अनुभव होगा।
उपाय- लाल रंग के फूल शिवलिंग पर अर्पित करें।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। आपके जो काम लंबे समय से रुके हुए थे, वे आज पूरे हो सकते हैं और इससे आपको राहत और संतोष मिलेगा। जीवनसाथी के साथ आपके संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। आप उन्हें कोई छोटा सा उपहार देकर अपनी भावनाएं व्यक्त कर सकते हैं, जिससे रिश्ते और मजबूत होंगे।
उपाय- शिव चालीसा का पाठ करें।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। आज आप अपनी समस्याओं का समाधान समझदारी और आत्मविश्वास के साथ निकाल पाएंगे। संतान की ओर से कोई खुशखबरी मिलने की संभावना है, जिससे घर में खुशी का माहौल बनेगा। इसके अलावा, दोस्तों से मिलने या उनके घर जाने का भी अवसर मिलेगा।
उपाय- गुरुजनों एवं बड़ों का आशीर्वाद लें।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। आज का दिन थोड़ा सतर्क रहने की आवश्यकता है। आप किसी साजिश या षड्यंत्र का शिकार हो सकते हैं, इसलिए हर स्थिति में सावधानी और समझदारी बनाए रखना जरूरी होगा। किसी भी प्रकार के विवाद या विवादित मामलों में उलझने से बचें, क्योंकि यह आपके लिए परेशानी बढ़ा सकता है।
उपाय- काले और नीले रंग से परहेज करें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। आपकी मजबूत इच्छाशक्ति और बड़ों का आशीर्वाद इन कठिन परिस्थितियों से सुरक्षित रखने में मदद करेगा। धैर्य और संयम से काम लेने पर आप हर चुनौती को संभाल पाएंगे। दाम्पत्य जीवन में आज बहसबाजी से दूर रहें। छोटी सी बात बड़ा विवाद बन सकती है, इसलिए शांत और समझदारी से व्यवहार करें।
उपाय- मुख्य दरवाजे पर आम के पत्तों का तोरण लगायें।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। आज वाहन चलाते समय विशेष सावधानी बरतें और तेज गति या जोखिम भरे कार्यों से दूर रहें। किसी भी प्रकार के एडवेंचर या जोखिम भरे टूर को टालना ही बेहतर रहेगा। आपकी सतर्कता ही आपको सुरक्षित और संतुलित बनाए रखेगी।
उपाय- लक्ष्मी नारायण मंदिर में घी और चावल दान करें।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। आज का दिन आपके लिए अचानक लाभ और सकारात्मक बदलाव लेकर आया है। व्यापार में आपको अप्रत्याशित लाभ मिलने की संभावना है, जिससे आपका उत्साह और आत्मविश्वास दोनों बढ़ेंगे। साथ ही आमदनी का कोई नया स्रोत भी मिल सकता है, जो भविष्य में आपकी आर्थिक स्थिति को और मजबूत करेगा।
उपाय- केले के वृक्ष का पूजन करें।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। आपका आत्मविश्वास पहले से अधिक मजबूत रहेगा और यह आपकी सबसे बड़ी ताकत साबित होगी। कार्यक्षेत्र में आपके अच्छे कार्यों की सराहना होगी और आपको प्रशंसा भी मिलेगी। आपकी सफलता और कार्यशैली दूसरों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी।
उपाय- रात में गुड़ का सेवन न करें।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। आज आप अपने विचारों को बिना झिझक के लोगों के सामने रख पाएंगे और आपकी बातों को महत्व भी दिया जाएगा। यह आपके लिए कई मामलों में फायदेमंद साबित हो सकता है। आप अपने व्यवहारिक जीवन के प्रति सजग रहेंगे और हर परिस्थिति को समझदारी से संभालने की कोशिश करेंगे। यह संतुलन आपको दिनभर सकारात्मक परिणाम दिलाने में मदद करेगा।
उपाय- लाल रंग की वस्तुओं का दान करें।
 
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 

 

 

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!