आज का राशिफल 12 मई, 2026- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा

Edited By Updated: 12 May, 2026 03:11 PM

ank jyotish rashifal

मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। आज आपके निर्णयों में व्यावहारिकता और समझदारी साफ दिखाई देगी।

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। आज आपके निर्णयों में व्यावहारिकता और समझदारी साफ दिखाई देगी। आप भावनाओं की बजाय तर्क और अनुभव के आधार पर व्यापारिक फैसले लेंगे, जिससे कठिन परिस्थितियों को भी आसानी से संभाल पाएंगे।
उपाय- गुड़ खा कर घर से बाहर निकलें।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। पारिवारिक जीवन में बच्चों के साथ समय बिताना आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण रहेगा। उनकी समस्याओं को ध्यान से सुनकर और समाधान निकालकर आप न केवल उनका मार्गदर्शन करेंगे, बल्कि उनका आत्मविश्वास भी बढ़ाएंगे।
उपाय- पीपल के वृक्ष पर दूध चढ़ाएं।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। कुछ पुरानी या नकारात्मक बातें सामने आ सकती हैं, जो आपके वर्तमान माहौल और मानसिक स्थिति को प्रभावित करने की कोशिश करेंगी। ऐसे समय में घबराने या भावनाओं में बहने की बजाय समझदारी और धैर्य के साथ काम लेना जरूरी होगा।
उपाय- केले का दान करें।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। यदि आज आप सकारात्मक सोच बनाए रखेंगे और खुद को रचनात्मक तथा सकारात्मक गतिविधियों में व्यस्त रहेंगे, तो परिस्थितियों को बेहतर तरीके से संभाल पाएंगे। आपकी मेहनत और दृढ़ संकल्प आपको अपने कठिन लक्ष्यों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
उपाय- ससुराल पक्ष से संबंध मधुर रखें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। आर्थिक मामलों में विशेष सावधानी की आवश्यकता है। खासकर ऑनलाइन शॉपिंग करते समय अपने बजट का ध्यान रखें, क्योंकि अनावश्यक खर्च भविष्य में परेशानी का कारण बन सकते हैं। भाई अपनी बहनों के लिए उपहार लेकर आयेंगे।
उपाय- हरी सब्जियों का सेवन करें।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं।  व्यापार से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन मेहनत और परिश्रम से भरा रहेगा। परिणाम भले धीरे धीरे मिलें, लेकिन आपकी लगातार कोशिशें आगे चलकर लाभदायक साबित होंगी। दाम्पत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी।
उपाय- लक्ष्मी माता के सामने देसी घी का दीपक जलाएं।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। पारिवारिक जीवन सुखद और सहयोगपूर्ण वातावरण बना रहेगा। परिवार के साथ समय बिताने से आपको मानसिक शांति और भावनात्मक संतुलन मिलेगा। स्वास्थ्य के मामले में लापरवाही न करें। नियमित दिनचर्या, संतुलित खानपान और पर्याप्त आराम आपके लिए बेहद जरूरी रहेगा, ताकि आप दिनभर स्वस्थ और ऊर्जावान बने रहें।
उपाय- केसर का तिलक लगायें।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। विद्यार्थी अपनी योग्यता, अनुभव और काबिलियत के बल पर अपने काम को गति देने में सफल रहेंगे, जिससे व्यापार में आगे बढ़ने के रास्ते खुलेंगे। वैवाहिक जीवन में आज पहले की तुलना में अधिक खुशी और संतुलन बना रहेगा।
उपाय- काली उड़द की दाल मंदिर में दान करें।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। आज आपका दिन काफी अनुकूल और उत्साह से भरा हुआ रहेगा। पारिवारिक जीवन में खुशी और उमंग का माहौल बना रहेगा, जिससे घर के सभी सदस्य प्रसन्न और संतुष्ट महसूस करेंगे। आपसी प्रेम और सहयोग से रिश्तों में और अधिक मजबूती आएगी।
उपाय- बजरंग बाण का पाठ करें।

 आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!