आज का राशिफल 21 मई, 2026- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा

Edited By Updated: 21 May, 2026 07:22 AM

ank jyotish rashifal

मूलांक – 1 मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। आज का दिन आपके लिए बेहद शानदार और

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। आज का दिन आपके लिए बेहद शानदार और सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर रहने वाला है। आप पूरे आत्मविश्वास और उत्साह के साथ अपने कार्यों को पूरा करेंगे, जिससे सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। आज आपके द्वारा किए गए अधिकांश कार्य अनुकूल परिणाम देंगे और आपका मन प्रसन्न रहेगा।
उपाय- गुड़ खाकर घर से बाहर निकलें।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। व्यवसाय को लेकर आज छोटी यात्रा करने का प्रोग्राम बन सकता है, जो आपके व्यवसायिक भविष्य के लिए लाभकारी रहेगा। प्रेम संबंधों के लिए आज का दिन काफी महत्वपूर्ण है। युगल प्रेमियों के बीच आपसी समझ, विश्वास और भावनात्मक जुड़ाव और अधिक मजबूत होगा।
उपाय- ॐ नमः शिवाय का जाप करें।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। आज आप जरूरतमंद लोगों के प्रति संवेदनशील रहेंगे और उनकी मदद करने का भाव आपके मन में बना रहेगा। आपकी यही उदारता और सहानुभूति आपको मानसिक संतोष और लोगों का सम्मान दिलाएगी। घर के बड़ों का आशीर्वाद आप बना रहेगा।
उपाय- चांदी की डिब्बी में शहद भरकर जेब में रखें।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। आप कोई नई व्यावसायिक योजना शुरू करना चाहते हैं, तो आज का दिन उसके लिए अनुकूल है। आपकी बनाई गयी योजना सफल रहेगी और भविष्य में अच्छे परिणाम देने वाली साबित होगी। नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन सहयोगपूर्ण रहेगा। सहकर्मियों का पूरा सहयोग मिलेगा, जिससे काम आसानी से पूरे होंगे और कार्यक्षेत्र का माहौल भी सकारात्मक बना रहेगा।
उपाय- गले में चांदी धारण करें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। आज का दिन आपके लिए राहत और सफलता लेकर आया है। जिस कार्य को लेकर आप काफी समय से प्रयास कर रहे थे, उसके पूरे होने की संभावना बन रही है। इस उपलब्धि से आपको मानसिक शांति और संतोष का अनुभव होगा, साथ ही आत्मविश्वास पहले से अधिक मजबूत बनेगा।
उपाय- मां दुर्गा को इलायची चढ़ाएं।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। आर्थिक दृष्टि से आज का दिन सकारात्मक रहेगा। रुका हुआ पैसा वापस मिलने की संभावना है, जिससे आर्थिक दबाव कम होगा और मन प्रसन्न रहेगा। आज आपके लिए समय नई योजनाओं को आगे बढ़ाने के लिए बहुत अनुकूल रहेगा।
उपाय- लक्ष्मी नारायण मंदिर में जा कर देसी घी का दीपक जलाएं।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। आपकी योजनाबद्ध कार्यशैली और अनुशासन ही आज आपकी सबसे बड़ी ताकत साबित होंगे। हर काम को व्यवस्थित तरीके से करने की आपकी आदत आपको सफलता दिलाएगी और दूसरों के बीच आपकी छवि मजबूत करेगी। यदि आप इसी तरह धैर्य और एकाग्रता बनाए रखेंगे, तो आगे भी अच्छे परिणाम प्राप्त होते रहेंगे।
उपाय- रोज़ “ॐ कें केतवे नमः” 11 बार जाप करें।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। आज स्वास्थ्य संबंधी कुछ परेशानियों की वजह से आपकी कार्यक्षमता में थोड़ी कमी महसूस करेंगे। थकान या कमजोरी के कारण काम में मन कम लगेगा, लेकिन अच्छी बात यह रहेगी कि आपका आत्मविश्वास बना रहेगा और आप परिस्थितियों का सामना सकारात्मक सोच के साथ करेंगे।
उपाय- मंदिर में तिल के तेल का दान करें।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। आज अपने गुस्से और जिद पर नियंत्रण रखना बेहद जरूरी होगा। छोटी-छोटी बातों पर आवेश में आने से रिश्तों और काम दोनों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। धैर्य और समझदारी से काम लेने पर आप कई समस्याओं को आसानी से संभाल पाने में सफल रहेंगे।
उपाय- लाल रंग का कलावा धारण करें।
 
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

 

 

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!