आज का राशिफल 25 मई, 2026- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा

Edited By Updated: 25 May, 2026 06:38 AM

ank jyotish rashifal

मूलांक – 1 मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। कार्यक्षेत्र में अधिकारियों के साथ

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। कार्यक्षेत्र में अधिकारियों के साथ बातचीत करते समय अपने स्वभाव में सहजता और विनम्रता बनाए रखें। आपका संतुलित व्यवहार कार्यक्षेत्र में सकारात्मक माहौल बनाए रखने और अच्छे संबंध बनाने में सहायक होगा।
उपाय- लाल वस्त्र, लाल मसूर, गुड़, गेहूं, तांबा, लाल झंडा रविवार को दान करें।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। आज प्रतिष्ठित और अनुभवी लोगों के संपर्क में बने रहना आपके लिए बेहद लाभदायक साबित होगा। उनके सानिध्य और मार्गदर्शन से आप भविष्य से जुड़ी कई महत्वपूर्ण योजनाओं को सफलतापूर्वक साकार कर पाएंगे।
उपाय- सफेद चीजों का दान करें।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। पारिवारिक जीवन में खुशी और उत्साह का माहौल बना रहेगा। घर में किसी मांगलिक कार्य या शुभ आयोजन की योजना बन सकती है, जिससे सभी सदस्यों में प्रसन्नता और उत्साह दिखाई देगा। परिवार के साथ बिताया गया समय आपको मानसिक संतोष और अपनापन महसूस कराएगा।
उपाय- गुरु, शिक्षक और बुजुर्गों का सम्मान करें।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। आज आपका आत्मविश्वास आपकी सबसे बड़ी ताकत रहेगा। यही आत्मविश्वास आपको नई उपलब्धियों की ओर ले जाएगा और आपके व्यक्तित्व को प्रभावशाली बनाएगा। यदि आप अपने निर्णयों पर भरोसा रखते हुए सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ेंगे, तो सफलता आपके कदम जरूर चूमेगी।
उपाय- गंगा जल से स्नान करें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। आज का दिन आपके लिए सामान्य लेकिन संतुलित रहने वाला है। कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में आपको सफलता मिलने की सम्भावना हैं, जिससे काफी समय से चल रही चिंता कम हो सकती है और मन में राहत महसूस होगी। संयम और योजनाबद्ध तरीके से आगे बढ़ना ही आज आपके लिए सफलता और मानसिक शांति की कुंजी साबित होगा।
उपाय- तुलसी के पौधे की सेवा करें।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। दांपत्य जीवन में छोटी-मोटी अनबन की स्थिति बन सकती है, लेकिन समझदारी और शांत व्यवहार से शाम तक माहौल फिर से सामान्य और मधुर हो जाएगा। जीवनसाथी की भावनाओं को समझने का प्रयास करें। यदि आप किसी नए काम की शुरुआत करने जा रहे हैं, तो अनुभवी लोगों या करीबी व्यक्तियों की राय लेना आपके लिए लाभदायक साबित हो सकता है।
उपाय- मंदिर में दही दान करें।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। कार्यक्षेत्र में आपके काम की सराहना होगी और बॉस आपके प्रदर्शन से काफी खुश नजर आएंगे। आज कोई बड़ा या नया फैसला लेने से बचना बेहतर रहेगा। अपने सभी काम समय पर पूरा करने की कोशिश करें, इससे तनाव कम रहेगा और दिन व्यवस्थित तरीके से बीतेगा।
उपाय- काला-सफ़ेद कम्बल मंदिर में दान करें।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। आज आर्थिक मामलों में संतुलन बनाए रखना बेहद जरूरी रहेगा। आय के साधनों में वृद्धि होगी, लेकिन साथ ही खर्चों में भी बढ़ोतरी हो सकती है। यदि खर्चों पर नियंत्रण नहीं रखा गया, तो आर्थिक स्थिति थोड़ी डगमगा भी सकती है। इसलिए बेहतर होगा कि आप पहले से बजट बनाकर चलें और केवल आवश्यक खर्चों पर ही ध्यान दें।
उपाय- काली चीटियों को आटा दें।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। आज अपने स्वभाव पर विशेष नियंत्रण रखने की आवश्यकता है। क्रोध और अहंकार की भावना छोटी-छोटी बातों को बड़ा विवाद बना सकती है। यदि आप धैर्य, विनम्रता और समझदारी से काम लेंगे, तो परिस्थितियां आपके पक्ष में बनी रहेंगी और रिश्तों में भी मधुरता बनी रहेगी।
उपाय- रविवार-मंगलवार को भाई को गुड़ या चने खिलाएं।
 
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in


शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!