Edited By Niyati Bhandari,Updated: 28 May, 2026 07:21 AM

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। बढ़ते खर्च आज आपकी मानसिक शांति और नींद को
मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। बढ़ते खर्च आज आपकी मानसिक शांति और नींद को प्रभावित कर सकते हैं। इसलिए खर्चों पर नियंत्रण रखना और बजट बनाकर चलना बेहद जरूरी होगा। साथ ही अपने व्यवहार में संतुलन बनाए रखें। शांत और संयमित रवैया अपनाने से आप परिस्थितियों को बेहतर तरीके से संभाल पाएंगे और मानसिक तनाव से भी बचे रहेंगे।
उपाय- तांबे के लोटे में जल, लाल फूल, लाल चंदन या रोली मिलाकर सूर्य को अर्घ्य दें।
मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। आज व्यवसाय के क्षेत्र में आपको प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ेगा, लेकिन घबराने की आवश्यकता नहीं है। चुनौतियों के साथ-साथ लाभ के अच्छे अवसर भी मिलेंगे। यदि आप निरंतर मेहनत और आत्मविश्वास बनाए रखें, तो सफलता निश्चित रूप से आपके पक्ष में रहेगी।
उपाय- सुबह साफ पानी में चंद्रमा को ध्यान कर “ॐ सोमाय नमः” जाप करें।
मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। आज काफी समय से रुकी हुई कोई पेमेंट मिलने की संभावना बन रही है। इसके लिए लगातार प्रयास करते रहें और धैर्य न खोएं। आपकी लगन और निरंतरता ही आपको सकारात्मक परिणाम दिलाएगी। कामकाज में स्थिरता और संयम बनाए रखने से परिस्थितियां धीरे-धीरे आपके अनुकूल हो जाएंगी।
उपाय- चने की दाल मंदिर में दान करें।
मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। पारिवारिक जीवन में आज सुखद और शांतिपूर्ण वातावरण बना रहेगा। परिवार के साथ समय बिताने से मानसिक सुकून मिलेगा। साथ ही किसी पुराने मित्र से मुलाकात होने की संभावना है, जिससे पुरानी यादें ताजा होंगी और आपका मन प्रसन्न रहेगा।
उपाय- काले और नीले रंग से परहेज करें।
मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। आज का दिन आपके लिए पहले की तुलना में अधिक सकारात्मक और लाभदायक रहने वाला है। विशेष रूप से व्यावसायिक क्षेत्र में प्रगति के अच्छे अवसर मिलेंगे। यदि आप पूरी मेहनत और लगन से अपने कार्यों में जुटे रहेंगे, तो उसका पूरा लाभ प्राप्त हो सकता है।
उपाय- इलायची का सेवन करें।
मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। आज वैवाहिक जीवन में चल रही समस्याओं का समाधान निकाल पाने में सफल रहेंगे। जीवनसाथी के साथ आपसी समझ और मधुरता बढ़ेगी, जिससे रिश्ते में नई ऊर्जा आएगी। संभव है कि आप उनके साथ कहीं घूमने-फिरने का प्रोग्राम भी बनाएं, जो आपके रिश्ते को और मजबूत करेगा।
उपाय- सफेद या हल्के सुगंधित कपड़े पहनें।
मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। आज सामाजिक क्षेत्र में आपकी मान- प्रतिष्ठा बढ़ेगी। लोग आपके व्यवहार और कार्यों की सराहना करेंगे, जिससे आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। आज किसी पुराने मित्र से मुलाकात होगी। उनसे मिलकर पुरानी यादें ताजा होंगी और आपका मन प्रसन्न रहेगा।
उपाय- गलत संगति, नशा, झूठ, चालाकी से दूर रहें।
मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। आज का दिन आपके लिए पारिवारिक सहयोग और सामाजिक सम्मान बढ़ाने वाला समय रहेगा। किसी महत्वपूर्ण फैसले में पिता या पिता तुल्य व्यक्ति का समर्थन और मार्गदर्शन मिलेगा, जिससे आप सही दिशा में आगे बढ़ पाएंगे। उनका अनुभव आपके निर्णयों को मजबूत बनाएगा और आपको मानसिक स्थिरता प्रदान करेगा।
उपाय- शिवलिंग पर साबुत बादाम रखें।
मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। सामाजिक और धार्मिक गतिविधियों में आपकी रुचि बढ़ेगी। इन कार्यों में समय बिताने से आपको आत्मिक शांति और संतोष मिलेगा। परिवार से जुड़े किसी महत्वपूर्ण मामले में आपकी राय को विशेष महत्व दिया जाएगा, जिससे आपका आत्मविश्वास और सम्मान दोनों बढ़ेंगे।
उपाय- लाल चंदन का तिलक लगायें।
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in