आज का राशिफल 5 जून, 2026- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा

Edited By Updated: 05 Jun, 2026 03:04 PM

ank jyotish rashifal

मूलांक – 1 मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। नौकरी या व्यवसाय से जुड़े दस्तावेजों और

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। नौकरी या व्यवसाय से जुड़े दस्तावेजों और कागजी कार्यवाही में विशेष सावधानी रखने की आवश्यकता है। किसी भी प्रकार की पेपर संबंधी गलती या लापरवाही परेशानी का कारण बन सकती है, इसलिए सभी जरूरी दस्तावेजों की अच्छी तरह जांच-पड़ताल करें।
उपाय- लाल वस्त्र, लाल मसूर, गुड़, गेहूं, तांबा, लाल झंडा रविवार को दान करें।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। आर्थिक मामलों में यदि किसी निवेश या वित्तीय योजना पर विचार चल रहा है, तो उस पर दोबारा गंभीरता से सोच-विचार करना उचित रहेगा। जल्दबाजी में लिया गया फैसला अपेक्षित लाभ नहीं देगा। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा।
उपाय- सुबह साफ पानी में चंद्रमा को ध्यान कर “ॐ सोमाय नमः” जाप करें।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। आज युवाओं के मन में कुछ निराशाजनक या नकारात्मक विचार आ सकते हैं, लेकिन उन्हें अपने ऊपर हावी न होने दें। सकारात्मक सोच बनाए रखने और अपने कामों पर ध्यान केंद्रित करने से स्थिति बेहतर रहेगी।
उपाय- ज्यादा तला-भुना और शराब से बचें।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। आज आपको आर्थिक मामलों में विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है। आय के साधन बने रहेंगे, लेकिन साथ ही खर्चों में भी बढ़ोतरी होने की संभावना है। इसलिए बजट बनाकर चलें और अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखें, ताकि आर्थिक संतुलन बना रहे।
उपाय- रात में सिरहाने सौंफ रख कर सोये।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। आज दूसरों के मामलों में अनावश्यक हस्तक्षेप करने से बचें। बिना मांगी सलाह देना भी आपके लिए परेशानी का कारण बन सकता है। हर व्यक्ति को अपनी परिस्थितियों के अनुसार निर्णय लेने का अवसर दें।
उपाय-  छोटी कन्याओं को मिठाई खिलाएं।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। किसी करीबी मित्र के साथ मतभेद या संबंधों में खटास आने की संभावना है। इसलिए बातचीत में संयम रखें और छोटी-छोटी बातों को विवाद का रूप न लेने दें। धैर्य और समझदारी से काम लेने पर रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी।
उपाय- चने की दाल गाय को खिलाएं।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। आज व्यवसाय के क्षेत्र में सकारात्मक अवसर प्राप्त होंगे। आज कुछ नए प्रस्ताव मिलने की संभावना है, जो भविष्य में लाभदायक साबित होंगे। व्यवसाय से जुड़ी गतिविधियों में निवेश संबंधी कार्य भी आगे बढ़ेंगे और यदि आप सोच-समझ कर निर्णय लेंगे, तो अच्छे परिणाम मिलने की संभावना रहेगी।
उपाय- मंदिर में तिल के तेल का दान करें।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। आपकी मेहनत और लगन के अनुरूप परिणाम प्राप्त होंगे, जिससे आत्मविश्वास और उत्साह बढ़ेगा। सरकारी सेवा से जुड़े लोगों को स्थानांतरण संबंधी मनचाही सूचना मिलने से खुशी और संतोष का अनुभव होगा।
उपाय- काली उड़द की दाल मंदिर में दान करें।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। घरेलू जीवन में कुछ चुनौतियां और परेशानियां एक के बाद एक सामने आ सकती हैं। हालांकि इन परिस्थितियों को संभालने की जिम्मेदारी भी आपके कंधों पर रहेगी। धैर्य, समझदारी और शांत व्यवहार से आप हालात को बेहतर तरीके से नियंत्रित कर पाएंगे।
उपाय- अच्छे चरित्र का पालन करें।
 
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in


शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!