Edited By Niyati Bhandari,Updated: 16 Jun, 2026 01:12 AM

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। आज का दिन आपके लिए प्रगति और नए अवसर
मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। आज का दिन आपके लिए प्रगति और नए अवसर लेकर आया है। विदेशी यात्रा को इच्छुक व्यक्तियों को आज कोई अच्छी खबर मिलने की सम्भावना है, जो भविष्य में लाभदायक और उन्नति देने वाली साबित हो सकती है।
उपाय- बेसन के हलवे का सेवन करें।
मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। पारिवारिक जीवन में थोड़ी सावधानी रखने की आवश्यकता है। आपकी किसी बात से परिवार के किसी सदस्य की भावनाएं आहत हो सकती हैं। ऐसी स्थिति में अहंकार छोड़कर रिश्तों को प्राथमिकता दें और जरूरत पड़ने पर अपनी बात स्पष्ट करें या माफी मांगने में संकोच न करें।
उपाय- सफेद चीजों का दान करें।
मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। आर्थिक मामलों में दिन अच्छा रहेगा। दैनिक आवश्यकताओं और सुविधाओं पर कुछ खर्च हो सकता है, लेकिन खर्च करते समय अपनी आय और बजट का ध्यान अवश्य रखें। संतुलित आर्थिक योजना आपको भविष्य में लाभ पहुंचाएगी।
उपाय- बेसन के लड्डू बांटें।
मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। प्रेम संबंधों के लिए आज का दिन अनुकूल है। युगल प्रेमी जो अपने साथी को परिवार से मिलवाने की सोच रहे हैं, उनके लिए आज का दिन शुभ रहेगा। परिवार की ओर से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिलने की संभावना है।
उपाय- मंदिर में मूली दान करें।
मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। धन संबंधी मामलों में सफलता मिलेगी। यदि कोई व्यावसायिक निर्णय लेना चाहते हैं, तो सोच-समझ कर उठाया गया कदम आपके लिए लाभकारी साबित हो सकता है। आज आपके कई कार्य अपेक्षा से अधिक आसानी से पूरे होंगे और लंबे समय से चली आ रही किसी चिंता से राहत मिलेगी।
उपाय- गणेश जी को मोदक अर्पित करें।
मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। नौकरीपेशा लोगों के लिए आज का दिन विशेष रूप से अनुकूल है। कार्यक्षेत्र में आपकी प्रतिष्ठा और प्रभाव बढ़ेगा। वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा और आपके काम की सराहना होने की संभावना है। लाभ और प्रगति की स्थिति बनी रहेगी।
उपाय- दुर्गा सप्तशती का पाठ करें।
मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। घर-परिवार में किसी शुभ कार्य, धार्मिक आयोजन या पारिवारिक समारोह में शामिल होने का अवसर मिलेगा। इससे परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा और घर का वातावरण प्रसन्नतापूर्ण रहेगा। घर के किसी बड़े सदस्य के स्वास्थ्य में थोड़ी गिरावट देखने को मिल सकती है।
उपाय- मंदिर की छत पर एक तिकोना झंडा लगायें।
मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। आज का दिन आनंद, मौज-मस्ती और सकारात्मक अनुभवों से भरा रहेगा। आज कुछ ऐसे अवसर बनेंगे जो आपकी सामाजिक छवि को मजबूत करेंगे और आपको आत्मसंतोष प्रदान करेंगे। रिश्तेदारों और मित्रों के साथ संबंधों में सुधार होगा।
उपाय- काली उड़द की दाल मंदिर में दान करें।
मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। आज अपने व्यस्त कार्यक्रम से थोड़ा समय निकालकर स्वयं पर ध्यान देना आपके लिए बेहद लाभदायक रहेगा। आत्मचिंतन और शांति के कुछ पल आपकी कई उलझनों को सुलझाने में मदद करेंगे तथा मानसिक स्पष्टता प्रदान करेंगे।
उपाय- मसूर की दाल मंदिर में दान करें।
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in