आज का राशिफल 07अगस्त, 2026- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा

Edited By Updated: 07 Aug, 2026 05:11 AM

ank jyotish rashifal

मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। आज वैवाहिक और प्रेम संबंधों में तनाव या व्यस्तता के कारण छोटी छोटी बातों पर मतभेद की स्थिति बन सकती है। ऐसे समय में आवेश में प्रतिक्रिया देने के बजाय...

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। आज वैवाहिक और प्रेम संबंधों में तनाव या व्यस्तता के कारण छोटी छोटी बातों पर मतभेद की स्थिति बन सकती है। ऐसे समय में आवेश में प्रतिक्रिया देने के बजाय शांतिपूर्वक संवाद करना अधिक लाभदायक रहेगा। जीवनसाथी की भावनाओं को समझने और एक दूसरे का सहयोग करने से संबंधों में फिर से मधुरता लौट आएगी।
उपाय- नारंगी या लाल रंग के वस्त्र धारण करें।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। आज करीबी रिश्तों में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेगा। जीवनसाथी या प्रियजन के साथ उपहारों का आदान प्रदान, स्नेहपूर्ण व्यवहार या कोई छोटा सा सरप्राइज़ संबंधों में नई मिठास घोल देगा। साथ बिताए गए सुखद पल मानसिक तनाव को कम करेंगे और पारिवारिक वातावरण को अधिक आनंदमय बना देंगे।
उपाय- सार्वजनिक स्थान में जल उपलब्ध करवाएं।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। आज का दिन पारिवारिक मूल्यों, आपसी सम्मान और सकारात्मक ऊर्जा को बनाए रखेगा। परिवार के बड़े बुजुर्गों का आदर सम्मान और उनकी भावनाओं का ध्यान रखना आपके लिए विशेष रूप से लाभदायक रहेगा। उनका अनुभव, मार्गदर्शन और आशीर्वाद आपके निर्णयों को सही दिशा देने के साथ साथ भाग्योदय के नए अवसर भी प्रदान होगा।
उपाय- सोना बेचने या गिरवी रखने से बचें।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। आज परिवार के साथ समय बिताने और उनकी सलाह को महत्व देने से घर का वातावरण सुखद और सौहार्दपूर्ण बना रहेगा। यदि आप किसी नए निवेश, व्यवसाय विस्तार या नई योजना पर विचार कर रहे हैं, तो अनुभवी लोगों की सलाह लेकर आगे बढ़ना लाभकारी रहेगा। खर्च और बचत के बीच संतुलन बनाए रखने से भविष्य की आर्थिक स्थिति और अधिक सुरक्षित होगी।
उपाय- जौ दूध में धोकर जल में प्रवाहित करें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। आज पड़ोसियों या आसपास के लोगों के साथ किसी छोटी सी बात को लेकर मतभेद या कहासुनी होने की संभावना बन रही है। इसलिए अनावश्यक विवादों से बचें और किसी भी स्थिति में धैर्य तथा संयम बनाए रखें। क्रोध या आवेश में कही गई बात रिश्तों में दूरियां पैदा कर सकती है और आपकी छवि पर भी प्रभाव डाल सकती है।
उपाय- मुख्य दरवाजे पर आम के पत्तों का तोरण लगायें।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं।  आज किसी महत्वपूर्ण विषय पर जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचें। पहले सभी पहलुओं पर गंभीरता से विचार करें, फिर ही कोई कदम उठाएँ। परिवार के सदस्यों के साथ भी प्रेमपूर्ण व्यवहार बनाए रखें, क्योंकि छोटी सी असावधानी या कठोर शब्द घर के वातावरण को प्रभावित कर सकते हैं।
उपाय- चने की दाल गाय को खिलाएं।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। आज घर में किसी धार्मिक, आध्यात्मिक या मांगलिक गतिविधि का आयोजन होने की संभावना है। पूजा पाठ, अथवा किसी शुभ कार्य में सहभागिता से परिवार के सदस्यों के बीच प्रेम और एकता की भावना मजबूत होगी। ऐसी गतिविधियां मानसिक शांति, आत्मिक संतोष और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करेंगी, जिससे पूरे घर का वातावरण प्रसन्न और उत्साहपूर्ण बना रहेगा।
उपाय- रोज़ “ॐ कें केतवे नमः” 11 बार जाप करें।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। आज का दिन आपके लिए प्रगति, आर्थिक मजबूती और सुखद अनुभवों से भरपूर रहने की संभावना है। कार्यों में अनुकूल परिस्थितियां बनी रहेगी और आपके प्रयासों का सकारात्मक परिणाम मिलने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। लंबे समय से चली आ रही योजनाओं को आगे बढ़ाने का अवसर मिलेगा तथा भविष्य को लेकर बनाई गई रणनीतियां भी धीरे धीरे सफल होती दिखाई देंगी।
उपाय- श्री कृष्ण को मक्खन का भोग लगायें।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। आज आर्थिक दृष्टि से दिन लाभदायक रहने वाला है। आय में वृद्धि के योग बन रहे हैं और तरक्की के नए रास्ते खुलेंगे। अतिरिक्त आय के स्रोत मिलने की संभावना है, जिससे आर्थिक स्थिति पहले की तुलना में अधिक मजबूत होगी।
उपाय- सौफ, छुआरे दान करें।

 आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!