Edited By Sarita Thapa,Updated: 31 Aug, 2026 05:10 AM
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। आज का दिन व्यापारिक गतिविधियों, पारिवारिक उपलब्धियों और स्वास्थ्य के मामले में मिश्रित लेकिन संतोषजनक रहने वाला है।
मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। आज का दिन व्यापारिक गतिविधियों, पारिवारिक उपलब्धियों और स्वास्थ्य के मामले में मिश्रित लेकिन संतोषजनक रहने वाला है। व्यापार के सिलसिले में होने वाली यात्रा सुखद और लाभदायक रह सकती है। यात्रा के दौरान महत्वपूर्ण लोगों से संपर्क स्थापित होगा। यात्रा से संबंधित आवश्यक तैयारी पहले से पूरी कर लेना आपके लिए लाभदायक रहेगा।
उपाय- रविवार को तेल, दही, उड़द दाल न खाएं।
मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। आज का दिन सकारात्मक सोच, आत्मविश्वास और नई दिशा देने वाला रहेगा। युवाओं को किसी समस्या या चुनौती से घबराने के बजाय उसका समाधान खोजने पर अपना समय और ऊर्जा लगानी चाहिए। परिस्थितियाँ चाहे कितनी भी कठिन क्यों न हों, शांत मन से विचार करने पर उचित रास्ता अवश्य मिलेगा। समस्या को लेकर चिंता करने के बजाय व्यावहारिक कदम उठाना आपके लिए अधिक लाभदायक रहेगा।
उपाय- सार्वजनिक स्थान में जल उपलब्ध करवाएं।
मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन विशेष रूप से अनुकूल रहेगा। शिक्षा और भविष्य को लेकर उन में गंभीरता और जिम्मेदारी की भावना बढ़ेगी। पढ़ाई के प्रति एकाग्रता बढ़ने से कठिन विषयों को समझने और अपनी तैयारी को बेहतर बनाने में सफलता मिलेगी। यदि वे नियमित अध्ययन और समय प्रबंधन पर ध्यान देंगे, तो आने वाले समय में अच्छे परिणाम प्राप्त करेंगे।
उपाय- चांदी की डिब्बी में शहद भरकर जेब में रखें।
मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। आज प्रेम संबंधों में आज थोड़ी सावधानी रखने की आवश्यकता होगी। प्रेमी युगल के बीच किसी छोटी सी बात को लेकर कहासुनी या मतभेद की स्थिति बनेगी। अनावश्यक बहस को बढ़ाने के बजाय एक दूसरे की भावनाओं को समझने का प्रयास करें। अपनी बात शांतिपूर्वक रखने और साथी की बात सुनने से गलतफहमी को आसानी से दूर किया जा सकता है। धैर्य और प्रेमपूर्ण व्यवहार रिश्ते में मधुरता बनाए रखेगा।
उपाय- घर में साफ-सफाई रखें, कचरा जमा न होने दें।
मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। स्वास्थ्य की दृष्टि से पीठ और कमर में दर्द या अकड़न जैसी परेशानी होगी। लंबे समय तक लगातार बैठने या अधिक शारीरिक परिश्रम करने से बचें। कार्य के बीच थोड़ा विश्राम लें और शरीर पर अनावश्यक दबाव न डालें। यदि दर्द अधिक हो या लगातार बना रहे, तो चिकित्सीय सलाह लेना उचित रहेगा।
उपाय- मां दुर्गा को लाल रंग का फूल एवं चुनरी चढ़ाएं।
मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। आज का दिन आर्थिक और पारिवारिक मामलों में थोड़ी सावधानी बरतने की जरुरत है। व्यक्तिगत आवश्यकताओं और सुख सुविधाओं पर खर्च बढ़ने की संभावना है, जिसके कारण मासिक बजट प्रभावित हो सकता है। इसलिए आज गैर जरूरी खरीदारी और अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखें। आवश्यक खर्चों को प्राथमिकता देने से आर्थिक संतुलन बनाए रखने में सहायता मिलेगी।
उपाय- नहाने के पानी में गुलाबजल डालें।
मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। संतान पक्ष से आज कोई बड़ी उपलब्धि प्राप्त होगी। बच्चों की सफलता से परिवार में खुशी और गर्व का वातावरण बनेगा। उनकी मेहनत और उपलब्धि देखकर आपका आत्मविश्वास भी बढ़ेगा। संतान को प्रोत्साहन और सहयोग देने से उनका मनोबल और अधिक मजबूत होगा।
उपाय- गणेश जी को बेसन के लड्डू अर्पित करें।
मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। सामाजिक कार्यों और गतिविधियों के प्रति आपकी रुचि बढ़ेगी। किसी सामाजिक कार्यक्रम, सेवा कार्य या सामुदायिक गतिविधि में भाग लेने का अवसर मिलगा। लोगों के साथ आपका संपर्क बढ़ेगा और आपके व्यवहार तथा सहयोग की सराहना भी होगी। सामाजिक क्षेत्र में सक्रियता आपके व्यक्तित्व और प्रतिष्ठा को मजबूत करने में सहायक सिद्ध होगी।
उपाय- उड़द की दाल जल में प्रवाहित करें।
मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। पारिवारिक जीवन में सुखद वातावरण बना रहेगा। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा या धार्मिक भ्रमण का कार्यक्रम बनेगा। इस यात्रा से न केवल मन को शांति और प्रसन्नता मिलेगी, बल्कि परिवार के सदस्यों के साथ आपसी प्रेम बढ़ेगा। धार्मिक वातावरण में समय बिताने से सकारात्मक ऊर्जा और मानसिक संतोष का अनुभव होगा।
उपाय- बजरंग बाण का पाठ करें।
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in