Edited By Niyati Bhandari,Updated: 01 Oct, 2026 01:57 AM

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। व्यापारियों के लिए आज का दिन आर्थिक रूप से लाभदायक रहेगा।
मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। व्यापारियों के लिए आज का दिन आर्थिक रूप से लाभदायक रहेगा। कारोबार में अच्छे अवसर प्राप्त होंगे और आय में सुधार होने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। धन की उपलब्धता बढ़ने के कारण अपनी पसंद की चीजों पर खर्च करने का मन बनेगा, लेकिन खर्च करते समय भविष्य की आवश्यकताओं का ध्यान रखना जरूरी रहेगा।
उपाय- गुड़ खा कर घर से बाहर निकलें।
मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। आज किसी नए काम की शुरुआत में कुछ रुकावटें सामने आएंगी। ऐसी स्थिति में जल्दबाजी या गुस्से में निर्णय लेने के बजाय शांत और विनम्र रवैया अपनाना आपके लिए बेहतर रहेगा। धैर्य और समझदारी से काम लेंगे तो बाधाओं को दूर करने का रास्ता मिलेगा और कार्य धीरे-धीरे गति पकड़ लेगा।
उपाय- घर में चांदी के बर्तन रखें और उनका उपयोग करें।
मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। नौकरीपेशा लोगों को वरिष्ठ अधिकारियों के साथ व्यवहार में सावधानी रखनी होगी। उच्च अधिकारी की ओर से मिलने वाले निर्देशों में भ्रम की स्थिति बन सकती है, जिससे आपके काम की दिशा प्रभावित होगी। किसी भी महत्वपूर्ण कार्य को शुरू करने से पहले निर्देशों को अच्छी तरह समझ लेना और आवश्यक बिंदुओं की पुष्टि कर लेना आपके लिए लाभदायक रहेगा।
उपाय- चावल में हल्दी मिलाकर जल प्रवाहित करें।
मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। व्यवसाय के विस्तार से जुड़ी किसी भी नई योजना को आगे बढ़ाने से पहले उससे संबंधित सभी जरूरी जानकारियां जुटाना आपके लिए आवश्यक रहेगा। बाजार की स्थिति, निवेश, संभावित लाभ और जोखिमों को अच्छी तरह समझने के बाद ही कोई बड़ा निर्णय लें। कारोबार में आज मेहनत और निरंतर प्रयास करते रहने होंगे।
उपाय- गले में चांदी धारण करें।
मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। सरकारी सेवा से जुड़े लोगों को आज अपरिचित व्यक्तियों के साथ व्यवहार करते समय विशेष सावधानी रखनी होगी। किसी नए व्यक्ति पर तुरंत भरोसा करने के बजाय उसकी जानकारी और उद्देश्य को समझना बेहतर रहेगा। कार्यालय से जुड़े दस्तावेज, महत्वपूर्ण बातचीत और लेन-देन के मामलों में सतर्कता बरतें तो अनावश्यक परेशानी से बचाव रहेगा।
उपाय- घर में कोई खराब वाद्ययंत्र न रखें।
मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। आज दांपत्य जीवन में घर की व्यवस्था और पारिवारिक जिम्मेदारियों को लेकर कुछ तनाव बना रहेगा। छोटी-छोटी बातों को लेकर मतभेद बढ़ाने से बचें और जीवनसाथी के साथ शांतिपूर्वक बातचीत करें। किसी विवाद में पड़ने के बजाय समझदारी से दूरी बनाए रखना आपके लिए बेहतर रहेगा।
उपाय- लक्ष्मी माता के सामने देसी घी का दीपक जलाएं।
मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। आज दिन की शुरुआत सामान्य रहेगी, लेकिन जैसे जैसे समय आगे बढ़ेगा, आर्थिक और व्यावसायिक मामलों में सक्रियता बढ़ेगी। आपका ध्यान धन से जुड़े हिसाब-किताब और आर्थिक योजनाओं को व्यवस्थित करने में लगा रहेगा। यदि किसी परिजन के साथ मिलकर कारोबार शुरू करने या वर्तमान व्यवसाय को आगे बढ़ाने की योजना बना रहे हैं तो इस दिशा में सकारात्मक अवसर प्राप्त होंगे। आपसी विश्वास और सहयोग से इस योजना को आगे बढ़ाने का मार्ग बनेगा।
उपाय- केले का दान करें।
मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। कार्यस्थल पर परिस्थितियों में धीरे धीरे सुधार आएगा। पहले की अपेक्षा काम करने का वातावरण बेहतर रहेगा और रुके हुए कार्यों में गति आएगी। हालांकि साझेदारों के साथ विचारों का मतभेद या किसी निर्णय को लेकर टकराव की स्थिति बन सकती है। ऐसे समय में अपनी बात मनवाने के बजाय शांतिपूर्वक बातचीत करना आपके लिए अधिक लाभदायक रहेगा, क्योंकि विवाद बढ़ने से कारोबार प्रभावित होगा।
उपाय- शमी के पौधे की सेवा करें।
मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। परिवार के सदस्यों का मनोबल बढ़ाने के लिए आप आगे रहेंगे। आपकी सकारात्मक सोच और प्रोत्साहन से घर के लोगों में उत्साह बढ़ेगा। वहीं आज कई जिम्मेदारियां और प्रतिबद्धताएं एक साथ निभानी पड़ेगी, जिसके कारण व्यस्तता अधिक रहेगी। समय का सही प्रबंधन करेंगे तो सभी दायित्वों को व्यवस्थित तरीके से पूरा कर पाएंगे।
उपाय- सात्विक भोजन करें।
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in