आज का राशिफल 05 अक्टूबर, 2026- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा

Edited By Updated: 05 Oct, 2026 10:19 AM

ank jyotish rashifal

मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। नौकरीपेशा लोगों को आज कार्यक्षेत्र में विशेष सावधानी रखनी होगी। किसी सहकर्मी की गलती, अधूरी जानकारी या गलतफहमी के कारण आप अनावश्यक उलझन में पड़ सकते हैं।

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। नौकरीपेशा लोगों को आज कार्यक्षेत्र में विशेष सावधानी रखनी होगी। किसी सहकर्मी की गलती, अधूरी जानकारी या गलतफहमी के कारण आप अनावश्यक उलझन में पड़ सकते हैं। इसलिए महत्वपूर्ण कार्यों को पूरा करने से पहले सभी तथ्यों की अच्छी तरह जांच करें और किसी भी दस्तावेज या निर्देश को बिना समझे आगे न बढ़ाएं।
उपाय- रविवार के दिन नमक रहित भोजन करें।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। पारिवारिक जीवन में सुखद और उत्साहपूर्ण वातावरण बना रहेगा। घर के सदस्यों के बीच आपसी प्रेम और सहयोग बढ़ेगा। किसी करीबी मित्र के साथ परिवार का मिलना जुलना होगा और पारिवारिक गेट टुगेदर का अवसर बनेगा। साथ मिलकर बिताया गया समय पुरानी यादों को ताजा करेगा और रिश्तों में मजबूत होगी।
उपाय- शिवलिंग का दूध से अभिषेक करें।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। बच्चों के साथ आज धैर्य और समझदारी से व्यवहार करना आपके लिए जरूरी रहेगा। उनकी बातों को ध्यान से सुनेंगे और उन्हें प्रोत्साहित करेंगे तो उनका आत्मविश्वास बढ़ेगा। आपकी सकारात्मक भूमिका से बच्चे आपका सम्मान करेंगे और आपके साथ भावनात्मक रूप से अधिक जुड़ाव महसूस करेंगे। उनके किसी कार्य या निर्णय में उचित मार्गदर्शन देना भी आपके लिए लाभदायक रहेगा।
उपाय- आज गुड़ और चने की दाल का दान करें।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। आज विभिन्न प्रकार के खर्च आपके सामने आएंगे, जिससे बजट पर दबाव रहेगा, लेकिन अपनी समझदारी से आप आर्थिक स्थिति को अच्छी तरह संभाल लेंगे। परिवार और प्रियजनों के साथ मनोरंजन, खरीदारी या किसी छोटी यात्रा जैसी गतिविधियों में समय बिताने का अवसर मिलेगा।
उपाय- गंगा जल से स्नान करें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। रिश्तेदारों के साथ बातचीत करते समय विशेष सावधानी रखना जरूरी रहेगा। किसी सामान्य चर्चा के दौरान कही गई बात का गलत अर्थ निकाला जा सकता है और इससे संबंधों में अनावश्यक तनाव पैदा होगा। इसलिए संवेदनशील विषयों पर अपनी राय रखने से पहले अच्छी तरह सोच विचार करें।
उपाय- सुबह उठकर पौधे को पानी दें।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं।  आज अपनी ऊर्जा को निजी कार्यों और जरूरी जिम्मेदारियों पर केंद्रित रखना आपके लिए बेहतर रहेगा। दूसरों के मामलों में अनावश्यक हस्तक्षेप करने के बजाय अपनी प्राथमिकताओं पर ध्यान देंगे तो मानसिक शांति बनी रहेगी और विवाद की परिस्थितियों से बचाव होगा।
उपाय- भगवान को सफेद फूल चढ़ाएं।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। कारोबारी मामलों में आज अतिरिक्त सतर्कता रखना जरूरी रहेगा। किसी नई पार्टी, ग्राहक या नए व्यक्ति के साथ व्यावसायिक संबंध बनाने से पहले उसकी विश्वसनीयता और कार्यप्रणाली की पूरी जानकारी लेना बेहतर रहेगा। केवल किसी की बातों के आधार पर निर्णय न लें, क्योंकि अधूरी जानकारी में उठाया गया कदम आर्थिक या व्यावसायिक नुकसान का कारण बन सकता है।
उपाय- घर के दरवाजे पर जूते-चप्पल बिखरे न रहने दें।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। नौकरीपेशा लोगों को कार्यस्थल पर अपने व्यवहार और कामकाज के प्रति सावधान रहना होगा। किसी सहकर्मी द्वारा आपकी कार्यप्रणाली को लेकर वरिष्ठ अधिकारियों के सामने गलत या अधूरी जानकारी रखी जा सकती है, जिससे अनावश्यक स्पष्टीकरण देना पड़ सकता है। इसलिए अपने काम से जुड़े दस्तावेज और रिकॉर्ड व्यवस्थित रखें तथा किसी भी संवेदनशील विषय पर बातचीत करते समय संयम बरतें।
उपाय- मछलियों को आटे की गोलियां खाने को दें।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। पारिवारिक जीवन में प्रेम, सहयोग और आपसी सौहार्द बना रहेगा। घर के सदस्यों का साथ मिलने से मानसिक संतोष रहेगा और परिवार का वातावरण सुखद बना रहेगा। हालांकि प्रेम संबंधों को लेकर परिस्थितियां कुछ चुनौतीपूर्ण रहेंगी। किसी अप्रत्याशित परिस्थिति या बातचीत के कारण निजी रिश्ते के बारे में दूसरों को जानकारी मिलने की स्थिति बन सकती है। इसलिए अपने निजी मामलों में सावधानी और विवेक बनाए रखना आपके लिए बेहतर रहेगा।
उपाय- देसी खांड मंदिर में दान करें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!