आज का राशिफल 15 नवंबर, 2026- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा

Edited By Updated: 15 Nov, 2026 05:11 AM

ank jyotish rashifal

मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। परिवार से जुड़ी कई जिम्मेदारियां आज आपके सामने रहेंगी, लेकिन अपनी समझदारी और व्यवस्थित कार्यशैली से उन्हें अच्छी तरह संभाल लेंगे। परिवार के सदस्यों का सहयोग

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। परिवार से जुड़ी कई जिम्मेदारियां आज आपके सामने रहेंगी, लेकिन अपनी समझदारी और व्यवस्थित कार्यशैली से उन्हें अच्छी तरह संभाल लेंगे। परिवार के सदस्यों का सहयोग भी मिलेगा और जरूरी काम समय पर पूरे करने में सफलता प्राप्त होगी।
उपाय- नारायण कवच का पाठ करें।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। कॉन्ट्रैक्ट, निर्माण या प्रोजेक्ट आधारित कार्यों से जुड़े लोगों के लिए दिन विशेष रूप से उपयोगी रहेगा। कोई नया प्रोजेक्ट या महत्वपूर्ण काम मिलने की संभावना है। अपनी कार्यकुशलता और अनुभव के बल पर उसे निर्धारित समय में अच्छी तरह पूरा करने का अवसर मिलेगा। इस उपलब्धि से व्यावसायिक प्रतिष्ठा भी मजबूत होगी।
उपाय- सार्वजनिक स्थान में जल उपलब्ध करवाएं।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। आज दिनभर कई जरूरी कार्यों के कारण व्यस्तता और आवागमन अधिक रहेगा। इस भागदौड़ के बीच किसी दूर रहने वाले रिश्तेदार से अचानक मुलाकात होगी। लंबे समय बाद उनसे मिलकर मन प्रसन्न होगा और पारिवारिक अपनापन महसूस होगा।
उपाय- सोना बेचने या गिरवी रखने से बचें।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। घर परिवार में किसी पुराने विषय को लेकर मतभेद उभर सकते हैं। ऐसे समय में किसी पक्ष में तुरंत खड़े होने के बजाय शांत रहकर स्थिति को समझना बेहतर रहेगा। बातचीत के दौरान कठोर शब्दों से बचें, क्योंकि छोटी सी बात भी अनावश्यक तनाव का कारण बन सकती है। संयमित व्यवहार से पारिवारिक माहौल सहज बना रहेगा।
उपाय- रात में सिरहाने सौंफ रख कर सोये।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। आज तकनीकी क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन उत्साहजनक रहेगा। किसी कंपनी की ओर से नौकरी, इंटरव्यू या आगे की प्रक्रिया से संबंधित ईमेल प्राप्त होगी। करियर में आगे बढ़ने के लिए यह संपर्क उपयोगी साबित होगा, इसलिए अपने दस्तावेज और तैयारी पूरी रखें।
उपाय- घर में चौड़े पत्ते वाले पौधे न रखें।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। आज सफलता का मुख्य आधार आपका परिश्रम रहेगा। कार्यों को टालने के बजाय पूरी लगन से पूरा करने पर अच्छे परिणाम मिलेंगे। लगातार प्रयास और सही समय प्रबंधन के साथ दिन की व्यस्तता को उपलब्धि में बदला जा सकेगा।
उपाय- चने की दाल गाय को खिलाएं।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। आज मन में आध्यात्मिक विचारों की प्रधानता रहेगी। पूजा पाठ, ध्यान या किसी धार्मिक आयोजन में शामिल होने का अवसर मिलेगा, जिससे मन को शांति और भीतर से प्रसन्नता का अनुभव होगा। किसी मंदिर या पवित्र स्थान की यात्रा का प्रोग्राम भी बन सकता है।
उपाय- गणेश जी को बेसन के लड्डू अर्पित करें।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। विद्यार्थी यदि अपने प्रयासों को सही दिशा में लगाकर आज महत्वपूर्ण इच्छाओं को पूरा करने में सफलता मिलेगी। आत्मविश्वास मजबूत रहेगा और किसी रुके हुए उद्देश्य को आगे बढ़ाने का अवसर प्राप्त होगा। दिन के अंतिम हिस्से में कोई सुखद सूचना मिलने से उत्साह और बढ़ेगा।
उपाय- मछलियों को आटे की गोलियां खाने को दें।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। आज कार्यक्षेत्र में प्रगति के नए रास्ते खुलेंगे। कारोबार में विस्तार, नई जिम्मेदारी या किसी नए प्रोजेक्ट से जुड़ा अवसर सामने आयेंगे। नौकरीपेशा लोगों को अपनी भूमिका में आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे। आज प्राप्त होने वाले अवसरों का समझदारी से उपयोग करना आने वाले समय में लाभदायक रहेगा।
उपाय- भाई के साथ अनावश्यक झगड़ा न करें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in

 


 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!