आज का राशिफल 17 नवंबर, 2026- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा

Edited By Updated: 17 Nov, 2026 01:46 AM

ank jyotish rashifal

मूलांक – 1 मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। आज का दिन सफलता और उपलब्धियों से भरा रहेगा।

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। आज का दिन सफलता और उपलब्धियों से भरा रहेगा। संपत्ति के कारोबार से जुड़े लोगों को अच्छा लाभ मिलने की सम्भावना हैं। आप जिस काम को पूरा करने का प्रयास करेंगे, उसमें सफलता मिलने की संभावना रहेगी। साझेदारी के व्यवसाय में पार्टनर का सहयोग और समर्थन प्राप्त होगा, जिससे आर्थिक लाभ के नए अवसर बनेंगे।
उपाय- रविवार या प्रतिदिन गाय को गुड़ और रोटी खिलाएं।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। पारिवारिक मामलों में चल रही समस्याओं का समाधान निकालने का अवसर मिलेगा। परिवार के सदस्यों के साथ आपसी बातचीत और समझदारी से पुराने विवाद दूर होंगे तथा घर का माहौल सुखद बनेगा। सामाजिक क्षेत्र में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। कार्यक्षेत्र में आपके काम और मेहनत से अधिकारी प्रसन्न रहेंगे तथा वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलने से महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों को पूरा करने में सफलता मिलेगी।
उपाय- सार्वजानिक स्थान में जल उपलब्ध करवाएं।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। आर्थिक दृष्टि से आज का दिन अनुकूल रहेगा। आय के नए अवसर मिलने के साथ किसी पुराने काम से भी धन लाभ होने की उम्मीद है। आपकी मेहनत और सही निर्णय आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने में सहायक होंगे। दिन के दौरान कोई शुभ समाचार मिलने से मन प्रसन्न रहेगा और परिवार में भी खुशी का माहौल बनेगा।
उपाय- बेसन के हलवे का सेवन करें।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। आज परिस्थितियां आपके अनुकूल रहेंगी और आपके अधिकांश कार्य सुचारू रूप से संपन्न होते जाएंगे। किसी प्रभावशाली व्यक्ति का सहयोग मिलने से कोई महत्वपूर्ण काम आगे बढ़ेगा। उनके संपर्क और मार्गदर्शन से आपको लाभ मिलने की उम्मीद रहेगी। विद्यार्थियों और युवाओं के लिए भी दिन अच्छा रहेगा। ऑनलाइन प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले युवाओं को सफलता मिल सकती है।
उपाय- किसी धर्मस्थल में सेवा कार्य करें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। आज किसी मित्र या संबंधी की मदद के लिए आगे आना पड़ सकता है। उनके साथ सहयोग और अपनापन बनाए रखने से रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। कार्यक्षेत्र से जुड़े सभी महत्वपूर्ण मामलों को दिन की शुरुआत में ही निपटाने का प्रयास करें। जरूरी कामों में देरी करने से बचें, क्योंकि दोपहर बाद परिस्थितियां कुछ प्रतिकूल हो सकती हैं। इस दौरान कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय जल्दबाजी में लेने से बचें और धैर्यपूर्वक काम करें।
उपाय- इलायची का सेवन करें।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं।  बच्चों की गतिविधियों पर ध्यान देना जरूरी रहेगा। इंटरनेट का जरूरत से ज्यादा इस्तेमाल करने के कारण उनका कीमती समय व्यर्थ होगा। उन्हें ऑनलाइन पढ़ाई और मनोरंजन के बीच संतुलन बनाए रखने के लिए प्रेरित करें। परिवार के सदस्यों के साथ समय बिताने और बच्चों की दिनचर्या पर ध्यान देने से घर का वातावरण अनुशासित और सकारात्मक बना रहेगा।
उपाय- चने की दाल गाय को खिलाएं।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। आज घर में किसी नजदीकी संबंधी का आगमन होगा। उनके आने से घर में खुशी और उत्साह का माहौल बनेगा। आपसी मेल-मिलाप और बातचीत से पुराने संबंधों में फिर से मधुरता आएगी तथा रिश्तों में नजदीकियां बढ़ेंगी। परिवार के साथ अच्छा समय बिताने का अवसर मिलेगा और सामाजिक संबंध मजबूत होंगे।
उपाय- किसी की बुराई न करें।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। आज का दिन आपके अनुकूल लाभदायक परिस्थितियां बना रहा है। कार्यक्षेत्र और आर्थिक मामलों में कुछ अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। लंबे समय से बनाई गई योजनाओं को आगे बढ़ाने के लिए दिन अनुकूल रहेगा। आपकी मेहनत और समझदारी से रुके हुए कार्यों में प्रगति देखने को मिलेगी। जरूरत केवल इस बात की है कि आप सही अवसर को पहचानकर उचित समय पर सही निर्णय लें।
उपाय- रात में गुड़ का सेवन न करें।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। आज किसी महत्वपूर्ण काम में जल्दबाजी करने के बजाय परिस्थितियों का अच्छी तरह आकलन करें। सही समय पर लिया गया निर्णय आपके लिए लाभ और सफलता के नए रास्ते खोलेगा। आत्मविश्वास बनाए रखें और अवसरों का समझदारी से लाभ उठाएं।
उपाय- लाल रंग की वस्तुओं का दान करें।
 
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

 

 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!