Kundli tv- मन में बिठाएं इस देव को, खुलेंगे बंद तकदीर के द्वार

Edited By Jyoti,Updated: 21 Jun, 2018 04:35 PM

anmol vachan in hindi

गंगा स्नान करने से शरीर तो पवित्र हो जाता है परंतु तन-मन तो सत्संग में आकर संतों-महापुरुषों की संगत करने से ही पवित्र होता है। नम्र वाणी बोलो, बड़ों का आदर करो, परिवार में सुख-समृद्धि बनी रहेगी।

ये नहीं देखा तो क्या देखा (देखें VIDEO)
गंगा स्नान करने से शरीर तो पवित्र हो जाता है परंतु तन-मन तो सत्संग में आकर संतों-महापुरुषों की संगत करने से ही पवित्र होता है। नम्र वाणी बोलो, बड़ों का आदर करो, परिवार में सुख-समृद्धि बनी रहेगी।

PunjabKesari
जिनका बचपन बड़े बुजुर्गों के साथ जुड़ जाता है, उनकी नींव मज़बूत हो जाती है। बुजुर्गों से जो कुछ सीखने को मिलता है वह किसी स्कूल या कालेज से नहीं मिलता। बुजुर्गों के बताए हुए रास्ते पर चलोगे तो किसी से मार नहीं खाओगे।  


भक्त की पहचान माला फेरने या तिलक लगाने से ही नहीं होती। दूसरों के दुख़ में शामिल होना और उनकी सहायता करने से होती है।   


क्रोध और अहंकार को त्याग दो। मन को धैर्यवान बना लो। आपके कष्ट-क्लेश मिट जाएंगे। ऐसी सोच बना लें कि मैं किसी से द्वेष भाव नहीं रखूंगा। झगड़ा नहीं करूंगा।


सच्ची मित्रता में उत्तम वैद्य जैसी निपुणता और परख होती है। मित्रता करने का प्रयत्न प्रत्येक को करना चाहिए।    

PunjabKesari
मित्रता के बिना कोई भी जीना पसंद नहीं करेगा, चाहे उसके पास बाकी सब अच्छी चीजें क्यों न हों।                            


हमारा पारिवारिक रिश्ता बारीक धागे जैसा होता है। छोटी डोर भी महत्वपूर्ण होती है। परिवार में सुख-चैन, प्यार से रहें, फिर देखना जिस खुशी के लिए आप तरसते रहते हैं वह आपके परिवार में होगी।       


अपने विचार शुद्ध पवित्र बना लो और बुद्धि में श्री नारायण जी को बिठा लो, फिर सबसे बड़े भाग्यवान आप होंगे। उतार-चढ़ाव तो जीवन में आता ही रहता है। 

PunjabKesari
निष्काम सेवा ही पुण्यदायक है। क्रोध त्यागने में ही लाभ है। प्राणी पर दया करना ही जप तुल्य है। संतोष ही धन है। भक्तिधारा में इसे पहली सीढ़ी कहते हैं।  


धर्म हमें सिखाता है एक-दूसरे से प्यार करना और गले लगाना। कोई अपना गिर गया है तो उसे सहारा दें। आजकल वातावरण बदल गया है, गिरे हुए को देख कर लोग खुश होते हैं।    


झुकने से सिर में रक्त प्रवाह बढ़ता है जो हमारी आंखों व हमारे स्वास्थ्य के लिए लाभप्रद है। हमारे कार्यों में सफलता की संभावना बढ़ती है। 
PunjabKesari
ये बिल्ली कर सकती है आपकी हर परेशानी को दूर (देखें Video)

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!