Edited By Sarita Thapa,Updated: 31 Aug, 2025 10:01 PM
Aquarius 2025 Prediction: कुंभ राशि वालों के लिए यह वीडियो बहुत ही महत्वपूर्ण है। महत्वपूर्ण इसलिए भी है क्योंकि अब पांच ग्रह मिलकर कुंभ राशि वालों का लंबे समय से संजोया हुआ सपना पूरा करने वाले हैं।
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
Aquarius 2025 Prediction: कुंभ राशि वालों के लिए यह जाने वाला साल बहुत ही महत्वपूर्ण है। महत्वपूर्ण इसलिए भी है क्योंकि अब पांच ग्रह मिलकर कुंभ राशि वालों का लंबे समय से संजोया हुआ सपना पूरा करने वाले हैं। हालांकि कुंभ राशि पर उतरती हुई साढ़ेसाती भी चल रही है लेकिन अब चार्ज महीने कुंभ राशि वालों के लिए इस साल के बेहतरीन महीने साबित होने वाले हैं क्योंकि कई ग्रहों का शुभ फल कुंभ राशि वालों को मिलने वाला है। अगले 4 महीने के दौरान अलग-अलग ग्रह नक्षत्र कुंभ राशि वालों के लिए अपनी बंद मुट्ठी में क्या लेकर आ रहे हैं। कुंभ राशि वालों को किस-किस क्षेत्र में कामयाबी मिलेगी और किस-किस के क्षेत्र में थोड़ा अलर्ट भी रहना होगा।
आपके जन्म के समय चंद्रमा जिस राशि में गोचर कर रहे होते हैं, वही कुंडली में आपकी चंद्र राशि होती है। जिन लोगों का नाम , गू ,गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा से शुरू होता है तो ऐसे लोगों की कुंभ राशि होती है। राशि चक्र की यह 11वीं राशि होती है। इसका प्रतीक चिन्ह घड़ा होता है। इस राशि के स्वामी शनि देव हैं। कुंभ राशि के लोग बहुत न्याय प्रिय होते हैं। खुले विचारों के होते हैं। इनका व्यक्तित्व बहुत प्रभावशाली होता है इसलिए लोग इनसे जुड़ना पसंद करते हैं। कुंभ राशि के लोग काफी बुद्धिमान होते हैं। लेकिन अपने काम में दखलअंदाज़ी बर्दाश्त नहीं करते। सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं। इनकी इच्छाशक्ति प्रबल होती है। कुंभ राशि के लोग सरकारी और गैर सरकारी नौकरी में बहुत अच्छा प्रदर्शन करते हैं। जज, वकील, वैज्ञानिक, लेखक, कलाकार, राजनेता और मेडिकल लाइन में ये लोग खूब नाम कमाते हैं।
अब अगले 4 महीने यानी 31 दिसंबर 2025 तक का समय कुंभ राशि वालों के लिए कई मोर्चों पर बहुत ही शानदार रहने वाला है। आपकी लव लाइफ में, आपके कैरियर में, आपके बिजनेस में और जिंदगी में कुछ बड़ा होने वाला है। कुछ ऐसी घटनाएं भी आपके साथ होगी जो आपको रोमांचित करेंगी। ग्रहों के खेल की शुरुआत नवग्रह में गुरु का दर्जा हासिल बृहस्पति की चाल से करते हैं। देवगुरु बृहस्पति इस समय मिथुन राशि में गोचर कर रहे हैं और वह अतिचारी अवस्था में है यदि तीन गुना तेज रफ्तार में चल रहे हैं। देवगुरु बृहस्पति 18 अक्तूबर 2025 को मिथुन राशि से कर्क राशि में जाएंगे जो देवगुरु बृहस्पति की उच्च राशि है। उच्च राशि में आकर बृहस्पति हमेशा परम बलशाली हो जाते हैं।
11 नवंबर को गुरु कर्क राशि में वक्री अवस्था में चले जाएंगे, यानि उल्टी चाल चलेंगे. फिर साल के अंत में 5 दिसंबर को देवगुरु बृहस्पति उल्टी चाल में ही फिर से मिथुन राशि में प्रवेश कर जाएंगे। यानी अगले 4 महीने देवगुरु बृहस्पति कुंभ राशि वालों के लाइफ पर जबरदस्त असर डालने वाले हैं। देव गुरु बृहस्पति के बाद अब शनि देव की बात करते हैं। शनि देव 13 जुलाई से उल्टी चाल चल रहे हैं यानी रेट्रोग्रिड हैं और 28 नवंबर 2025 तक वक्री अवस्था में रहेंगे और कुंभ राशि भी शनि के प्रभाव से अछूती नहीं रहेगी क्योंकि कुंभ राशि पर शनि की साढ़ेसाती भी चल रही है।
राहु और केतु यह दोनों ग्रह इस साल के बाकी महीना में अब कोई राशि परिवर्तन नहीं करने वाले। राहु कुंभ राशि में और केतु सिंह राशि में गोचर करते रहेंगे। लेकिन इन 4 महीना के दौरान सूर्य 4 बार राशि परिवर्तन करेंगे। मंगल, बुध, शुक्र का राशि परिवर्तन 2 से 3 बार होगा। चंद्रमा तो हर अढ़ाई दिन के बाद अपनी राशि बदल लेते हैं। 7 सितंबर को चंद्र ग्रहण और 21 सितंबर को सूर्य ग्रहण लगेगा। यह दोनों ग्रहण भी कुंभ राशि वालों की लाइफ पर असर डालेंगे। ग्रहों का यह परिवर्तन अगले 6 महीनों के दौरान कुंभ राशि वालों की जिंदगी के अलग-अलग पहलू पर गहरा असर डालने वाला है।
कुंभ राशि वालों के अच्छे दिन आने वाले हैं! ग्रहों की चाल बदलते ही आपका भाग्य अब चमकने लगेगा और आने वाले 4 महीने आपकी ज़िंदगी में नए रंग भरने वाले हैं। शनि देव उल्टी चाल चलते हुए आपको खुद को और बेहतर बनाने का मौका देंगे। पुराने अधूरे काम पूरे होंगे, और मेहनत का फल अब ज्यादा स्पष्ट रूप से मिलने लगेगा। बृहस्पति की चाल भी आपको आत्ममंथन का मौका देगी जो लोग शिक्षा, अध्यात्म, और रचनात्मक क्षेत्रों से जुड़े हैं, उन्हें विशेष लाभ मिलेगा। लव लाइफ की बात करें तो अगर आप सिंगल हैं, तो कोई खास व्यक्ति आपके जीवन में दस्तक दे सकता है। वहीं, जिनके रिश्ते में खटास है, वहां अब सुलह के संकेत हैं। प्रेम में गंभीरता और समझदारी बढ़ेगी।
करियर और बिजनेस में आपके लिए नई संभावनाओं के द्वार खुल सकते हैं। शुक्र और बुध की चाल जैसे-जैसे बदलती है, वैसे-वैसे आपकी कम्युनिकेशन स्किल और प्रेज़ेन्स में जबरदस्त निखार आएगा। इंटरव्यू हो, प्रेजेंटेशन हो या मीटिंग हर जगह आपकी पकड़ मजबूत होगी। आर्थिक स्थिति भी धीरे-धीरे सुधरेगी। खासतौर पर नवंबर-दिसंबर में कोई रुका हुआ पैसा मिल सकता है या नया सोर्स ऑफ इनकम बन सकता है। बिजनेस करने वालों के लिए निवेश के लिए समय अनुकूल है, बस दस्तावेज़ों की जांच जरूर करें। स्वास्थ्य की दृष्टि से, यह समय आपको अनुशासित जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करेगा। योग, प्राणायाम और मेडिटेशन आपके लिए वरदान साबित हो सकते हैं। छोटी-मोटी थकान या माइग्रेन की समस्या हो सकती है, लेकिन गंभीर कुछ नहीं होगा। इसलिए निश्चिंत रहिए.
राहु कुंभ राशि में ही गोचर कर रहे हैं और राहु की स्थिति विदेश से जुड़े मामलों को गति देगी। कोई आवेदन पहले अटका था तो अब स्वीकृति मिल सकती है। यानी विदेश जाने का आपका सपना साकार हो सकता है और विदेश में PR पाने में भी आप कामयाब रह सकते हैं। विदेश से जुदा अगर आप कारोबार करते हैं तो उसमें सफलता मिलने के चांस बढ़ते चले जाएंगे। कुल मिलाकर, यह 4 महीने आपको आत्मविश्वास, अवसर और उन्नति देने के लिए आ रहे हैं। ग्रह साथ दे रहे हैं, बस आपको थोड़ी सी मेहनत और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ना है।
गुरमीत बेदी
9418033344