मंगल का महापरिवर्तन 2026: मेष राशि में 'ग्रहों के सेनापति' का प्रवेश, इन 4 राशियों की पलटेगी किस्मत, नौकरी-व्यापार में मिलेगी छप्परफाड़ सफलता!

Edited By Updated: 21 Apr, 2026 12:45 PM

mars transit may 2026

Mars Transit May 2026: मई 2026 में मंगल अपनी स्वराशि मेष में गोचर करेंगे। ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार, इस गोचर से 4 राशियों को करियर और बिजनेस में बड़ी कामयाबी मिलने वाली है। जानें क्या आपकी राशि भी है इसमें शामिल?

Mars Transit May 2026: ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों के सेनापति माने जाने वाले मंगल देव मई 2026 में अपनी चाल बदलने जा रहे हैं। मंगल का यह गोचर अग्नि तत्व की राशि मेष (Aries) में होगा, जो समस्त 12 राशियों के जीवन पर गहरा प्रभाव डालेगा। ज्योतिषियों के अनुसार, मंगल का स्वराशि में प्रवेश एक अत्यंत शक्तिशाली राजयोग की स्थिति निर्मित करता है, जिसका सीधा असर जातक के साहस, पराक्रम और आर्थिक स्थिति पर पड़ता है। मई 2026 का यह महीना विशेष रूप से 4 भाग्यशाली राशियों के लिए वरदान साबित होने वाला है। 

PunjabKesari Mars Transit May 2026

मेष राशि
मंगल की असीम कृपा से इन राशि वालों को नौकरी में प्रमोशन और कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। यदि आप लंबे समय से व्यापार में विस्तार की योजना बना रहे हैं, तो यह समय आपके लिए निवेश और मुनाफे का 'गोल्डन पीरियड' साबित होगा। स्त्री-पुरुष, वाहन और धन का सुख लेने का समय है।

मिथुन राशि
करियर और बिजनेस में आएगा उछाल। इस गोचर के दौरान रियल एस्टेट, इंजीनियरिंग, रक्षा और तकनीकी क्षेत्रों से जुड़े लोगों को अप्रत्याशित सफलता मिलने के योग हैं। बेरोजगारों को नई नौकरी के अवसर प्राप्त होंगे और जो लोग विदेश में अपना करियर बनाना चाहते हैं, उनके लिए भी मार्ग प्रशस्त होंगे।

धनु राशि
धनु राशि वालों के लिए मंगल का यह गोचर करियर में बेहतरीन मौके लेकर आएगा। मेहनत और काबिलियत के बल पर मनचाहा मुकाम हासिल करने में कामयाब होंगे। प्रेम रस से लेकर जीवन के सारे रस खूब आनंद देने वाले हैं। संसार की पूरी विलासिता आपकी दास बनने वाली है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों के लिए खुशियों का पिटारा खुलने वाला है। जीवन में सुख-सुविधाओं की बरसात होने वाली है। अतीत में जितना भी परिश्रम किया है, उसका लाभ मंगल की चाल बदलते ही सामने आएगा। जीवन से नीरसता का अंत होता, खुशियों को समेटने का समय करीब है। अस्वस्थ चल रहे लोगों को बीमारी से राहत मिलेगी। वाद-विवाद से दूर रहें। 

PunjabKesari Mars Transit May 2026

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!