अयोध्या में भूमि पूजन पर अभूतपूर्व सुरक्षा के इंतजाम; शहर को बांटा गया 7 जोन में

Edited By Updated: 31 Jul, 2020 09:30 AM

ayodhya ram mandir bhoomi pujan

मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की जन्मभूमि पर राम मंदिर के बहुप्रतीक्षित भूमि पूजन कार्यक्रम के लिए प्रधानमंत्री के अयोध्या आगमन पर अभूतपूर्व सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं। पूरी अयोध्या

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

अयोध्या (वार्ता): मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की जन्मभूमि पर राम मंदिर के बहुप्रतीक्षित भूमि पूजन कार्यक्रम के लिए प्रधानमंत्री के अयोध्या आगमन पर अभूतपूर्व सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं। पूरी अयोध्या अभी ही सुरक्षा घेरे में जकड़ी जा रही है। अयोध्या को 7 जोन में बांटकर फोर्स की तैनाती कर दी गई है। सभी प्रवेश मार्गों पर बैरिकेडिंग करके जांच की जा रही है। सभी होटलों, धर्मशालाओं की जांच व शहर से आए लोगों के बारे में पूछताछ की जा रही है। 

PunjabKesari Ayodhya Ram Mandir Bhoomi Pujan

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार ने गुरुवार को कहा कि भूमि पूजन कार्यक्रम के मद्देनजर धर्मनगरी में होने वाले आयोजन की समीक्षा के साथ ही सभी तैयारियां पूरी की जा रही हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आगमन को लेकर कार्य योजना बनाई जा रही है ऐसे में सभी कार्यों पर नजर है। 

PunjabKesari Ayodhya Ram Mandir Bhoomi Pujan

उन्होंने कहा कि सुरक्षा प्रबंधों का जायजा लिया गया है।  भूमि पूजन स्थल पर पहुंचने के लिए 2 रास्ते चिन्हित किए गए हैं। एक रास्ते से स्वयं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और एक रास्ते से उनके साथ आने वाले लोग जाएंगे। उन्होंने बताया कि हैलीपैड कामता प्रसाद सुंदर लाल साकेत महाविद्यालय में बनाया जाएगा।

PunjabKesari Ayodhya Ram Mandir Bhoomi Pujan

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!