अमेरिका में भारतीय महिला की निर्मम हत्या; 22 साल का आरोपी महीनों से कर रहा था पीछा, मर्डर का तरीका जान पुलिस भी हैरान

Edited By Updated: 13 Sep, 2026 01:30 PM

indian origin woman killed in california shooting after months of stalking

कैलिफोर्निया के सैक्रामेंटो में 38 वर्षीय भारतीय मूल की शालिनी ठाकुर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। DHS के अनुसार, आरोपी रोहित महीनों से उनका पीछा कर रहा था। उसने कथित तौर पर AirTag लगाया, टायरों की हवा निकाली, काम तक पीछा किया और उनके घर में भी घुसा...

New York: अमेरिका के कैलिफोर्निया में भारतीय मूल की 38 वर्षीय महिला शालिनी ठाकुर की कथित तौर पर महीनों तक पीछा किए जाने के बाद गोली मारकर हत्या कर दी गई। अमेरिकी गृह सुरक्षा विभाग (DHS) के मुताबिक, 22 वर्षीय आरोपी रोहित ने सैक्रामेंटो के एक शॉपिंग सेंटर में शालिनी को उसकी कार के पास घेरा। शालिनी जान बचाकर भागने लगी तो आरोपी ने उसका पीछा किया और कई गोलियां मार दीं। DHS के मुताबिक, 8 सितंबर को हुई इस वारदात में आरोपी ने शालिनी पर कई गोलियां चलाईं। जमीन पर गिरने के बाद भी उसने कथित तौर पर शालिनी के सिर में बेहद करीब से गोली मारी और फिर अपनी कार से फरार हो गया। बाद में अधिकारियों ने आरोपी की कार को रोकने और उसे बाहर आने के लिए कहा।

 

हालांकि, अधिकारियों को वाहन के अंदर उसका शव मिला। सैक्रामेंटो काउंटी कोरोनर कार्यालय के मुताबिक, आरोपी ने कथित तौर पर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी।जांच में सामने आया कि आरोपी कथित तौर पर जनवरी से ही शालिनी को परेशान और उसका पीछा कर रहा था। शालिनी को अपनी कार के बोनट के नीचे एक Apple AirTag मिला था, जिसके बाद उसे आरोपी के पीछा करने का पता चला। रिपोर्ट के मुताबिक, आरोपी ने कथित तौर पर शालिनी की कार के टायरों की हवा भी निकाल दी थी। वह उसके कार्यस्थल तक उसका पीछा करता था और फिर मदद करने के बहाने उसके करीब आने की कोशिश करता था। मामला यहीं नहीं रुका।

 

सैक्रामेंटो काउंटी शेरिफ कार्यालय के मुताबिक, आरोपी ने शालिनी के अपार्टमेंट की चाबी की एक प्रति भी हासिल कर ली थी। वह कथित तौर पर उस समय उसके घर में घुस गया था जब शालिनी सो रही थी।  DHS के एक प्रवक्ता के मुताबिक, आरोपी रोहित भारत का रहने वाला था और 2023 में एरिजोना के रास्ते अमेरिका में दाखिल हुआ था। प्रवक्ता ने उसे अवैध रूप से रह रहा भारतीय नागरिक बताया है। प्रवक्ता के अनुसार, अमेरिकी बॉर्डर पेट्रोल ने उसे गिरफ्तार किया था, लेकिन बाद में बाइडन प्रशासन के दौरान उसे रिहा कर दिया गया। हालांकि, शुक्रवार तक उसके आव्रजन दर्जे से जुड़ी पूरी जानकारी स्पष्ट नहीं हो सकी थी।

   

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!