Ayodhya Ram Mandir ceremony: बाजार में सोने-चांदी के राम मंदिर मॉडल की भरमार, हनुमान जी की मूर्ति की मांग भी बढ़ी

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 21 Jan, 2024 10:57 AM

ayodhya ram mandir ceremony

जालंधर (इंट): अयोध्या में 22 जनवरी को रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के चलते लोगों के बीच भगवान राम से जुड़ी ज्यूलरी की मांग में भारी

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

जालंधर (इंट): अयोध्या में 22 जनवरी को रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के चलते लोगों के बीच भगवान राम से जुड़ी ज्यूलरी की मांग में भारी उछाल आया है। दीवाली के समय जिस तरह भगवान गणेश और माता लक्ष्मी की फोटो बने सिक्के आते हैं, उसी तरह के सिक्कों पर अब राम दरबार दिखाई दे रहा है।
  
लोग शादी में मेहमानों को देने के लिए भी राम दरबार के सिक्कों की बुकिंग करवा रहे हैं। भगवान राम से जुड़ी सोने व चांदी की चीजों की बात करें तो इस समय बाजार में राम दरबार बने सोने और चांदी के सिक्के, सोने का बना राम मंदिर का मॉडल और हनुमान जी की छोटी मूर्ति की काफी मांग है।

3.5 किलो तक राम मंदिर का मॉडल
एक रिपोर्ट में ऑल इंडिया ज्यूलर्स एंड गोल्डस्मिथ फैडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंकज अरोड़ा बताते हैं कि राम दरबार बने सोने और चांदी के सिक्के इस समय ग्राहकों में काफी पॉपुलर हैं। इसके अलावा हनुमान जी की सोने की हल्की मूर्ति भी मिल रही है।


वह बताते हैं कि अब सोने में 100 ग्राम से लेकर 250 ग्राम तक के राम दरबार क सिक्के मिल रहे हैं। राम दरबार के सिक्के का वजन लगभग 10 से 50 ग्राम तक है, जिसकी कीमत 900 रुपए से लेकर 4500 रुपए तक है। राम मंदिर का मॉडल भी इस समय बाजार में आया है, जो लगभग 300 ग्राम से लेकर 3.5 किलो तक वजन का है। इसका दाम 25,000 से शुरू होकर लगभग 3-3.50 तीन लाख रुपए तक है।

ऑनलाइन ऑर्डर पर घर पर डिलीवरी 
ब्रांडेड कंपनियां ऑनलाइन ऑर्डर पर 1-2 सिक्के तक ग्राहक को डिलीवर कर रही हैं। पंकज अरोड़ा ने बताया कि सिक्कों पर एक ओर श्रीराम का चित्रण, नींव 5 अगस्त 2020 और प्राण प्रतिष्ठा की तारीख 22 जनवरी 2024 अंकित है, तो दूसरी ओर भव्य राम मंदिर उकेरा हुआ है।

चांदी के राम दरबार 100 ग्राम से 250 ग्राम में उपलब्ध हैं। इसी तरह होलोग्राम वाली सोने की हनुमान प्रतिमा 3 से 5 ग्राम में है, जो 20 से 35 हजार रुपए की रेंज में है। ग्राहक 22 जनवरी तक  भगवान राम से जुड़े सिक्के और राम मंदिर का मॉडल खरीदना चाह रहे हैं।
 

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!