Badrinath Dham : बद्रीनाथ धाम के कपाट बंद, चार धाम यात्रा समाप्त

Edited By Updated: 18 Nov, 2024 08:41 AM

badrinath dham

उत्तराखंड के उच्च हिमालयी क्षेत्र में स्थित बद्रीनाथ धाम के कपाट रविवार को शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए और इसी के साथ इस वर्ष की चार धाम यात्रा समाप्त हो गई।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

गोपेश्वर (प.स.): उत्तराखंड के उच्च हिमालयी क्षेत्र में स्थित बद्रीनाथ धाम के कपाट रविवार को शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए और इसी के साथ इस वर्ष की चार धाम यात्रा समाप्त हो गई। सूत्रों ने यह जानकारी दी।

बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के सूत्रों ने बताया कि रात 9 बजकर 7 मिनट पर बद्रीनाथ धाम के कपाट परंपरागत पूजा-अर्चना और रीति-रिवाज से शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए। इस दौरान सेना के बैंड की धुनों और भक्तों की ‘जय बद्रीविशाल’ के नारों से वातावरण गूंज उठा।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!