बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के आरोप में कांग्रेस नेता तलब

Edited By Updated: 14 Sep, 2026 11:11 AM

bageshwar baba

कांग्रेस की पश्चिम बंगाल इकाई के महासचिव आशुतोष चटर्जी ने रविवार को कहा कि बागेश्वर बाबा के नाम से चर्चित महंत धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की कथित तौर पर तस्वीर जलाने के मामले में पुलिस ने उन्हें तलब किया है।

कोलकाता (एजैंसी): कांग्रेस की पश्चिम बंगाल इकाई के महासचिव आशुतोष चटर्जी ने रविवार को कहा कि बागेश्वर बाबा के नाम से चर्चित महंत धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की कथित तौर पर तस्वीर जलाने के मामले में पुलिस ने उन्हें तलब किया है। चटर्जी ने एक बयान में दावा किया कि भवानीपुर पुलिस थाने से उन्हें पूर्वाह्न करीब 10 बजे एक नोटिस मिला, जिसमें उन्हें मामले के जांच अधिकारी के समक्ष अपराह्न 3 बजे पेश होने का निर्देश दिया गया था। उन्होंने कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष शुभंकर सरकार को इस घटनाक्रम के बारे में सूचित कर दिया गया है। 

यह मामला 8 सितम्बर को दक्षिण कोलकाता के भवानीपुर पुलिस थाने के बाहर हुए उस प्रदर्शन से जुड़ा है, जो दुर्गा पूजा के दौरान बंगालियों, बंगाल की संस्कृति और खान-पान की आदतों के बारे में शास्त्री की टिप्पणियों को लेकर किया गया था। पुलिस ने बताया कि विरोध प्रदर्शन के दौरान शास्त्री की एक तस्वीर को कथित तौर पर पैरों तले रौंदा गया था, उस पर जूते मारे गए थे और बाद में उसे जला दिया गया था।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Related Story

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!