TMC के 20 बागी सांसदों में से 17 जॉइन करेंगे बीजेपी, 3 NCPI का करेंगे समर्थन

Edited By Updated: 14 Sep, 2026 07:53 PM

17 of the 20 rebel tmc mps will join the bjp

तृणमूल कांग्रेस (TMC) छोड़कर NCPI में शामिल हुए 20 बागी सांसदों को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। इन सांसदों में शामिल जगदीश बसुनिया ने बड़ा दावा किया है कि 20 में से 17 सांसद जल्द ही भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल हो सकते हैं, जबकि तीन मुस्लिम...

नेशनल डेस्क : तृणमूल कांग्रेस (TMC) छोड़कर NCPI में शामिल हुए 20 बागी सांसदों को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। इन सांसदों में शामिल जगदीश बसुनिया ने बड़ा दावा किया है कि 20 में से 17 सांसद जल्द ही भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल हो सकते हैं, जबकि तीन मुस्लिम सांसद NCPI में रहते हुए राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) को समर्थन जारी रखेंगे। यह घटनाक्रम ऐसे समय सामने आया है, जब सांसदों के दल-बदल का मामला सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन है।

जगदीश बसुनिया ने कहा कि 20 सांसदों ने केंद्र और राज्य सरकार के साथ मिलकर काम करने के उद्देश्य से NDA के साथ जाने का फैसला किया है। उन्होंने कहा कि सांसदों ने BJP में शामिल होने का भी निर्णय लिया है, लेकिन इसके लिए अभी कुछ समय लगेगा।

बसुनिया के मुताबिक, TMC ने इन सांसदों के खिलाफ लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के पास शिकायत दर्ज कराई है। सभी 20 सांसदों से इस मामले में जवाब मांगा गया है और उन्हें 22 सितंबर तक अपना पक्ष रखने का समय दिया गया है। उन्होंने कहा कि जवाब दाखिल होने और कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद आगे की स्थिति स्पष्ट होगी।

17 सांसद BJP में जाएंगे, 3 NCPI में रहेंगे

बसुनिया ने दावा किया कि 20 बागी सांसदों में से 17 BJP में शामिल होंगे। वहीं, अबू ताहेर खान, खलीलुर रहमान और यूसुफ पठान NCPI में ही बने रहेंगे। उनके मुताबिक, ये तीनों सांसद BJP की सदस्यता नहीं लेंगे, लेकिन NDA का समर्थन जारी रखेंगे और उसकी बैठकों में भी हिस्सा ले सकते हैं।

उन्होंने कहा कि तीनों सांसदों के अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्रों में अल्पसंख्यक आबादी अधिक है। इसी वजह से वे सीधे BJP में शामिल होने के बजाय NCPI में रहते हुए NDA और BJP को समर्थन देने की रणनीति अपना सकते हैं।

दलबदल कानून का दिया हवाला

बसुनिया ने अपने दावे के समर्थन में दलबदल विरोधी कानून का भी हवाला दिया। उन्होंने कहा कि किसी पार्टी से अलग होने के मामले में दो-तिहाई सांसदों का साथ होना महत्वपूर्ण है। उनके मुताबिक, TMC के कुल 28 सांसदों में से 20 ने एक साथ पार्टी से अलग होने का फैसला किया है, इसलिए उन्हें दलबदल विरोधी कानून के तहत संरक्षण मिलना चाहिए। हालांकि, इस दावे से जुड़े कानूनी पहलुओं पर अंतिम स्थिति अभी स्पष्ट नहीं है और मामला अदालत के विचाराधीन है।

लोकसभा रिकॉर्ड में अभी भी TMC सांसद

फिलहाल इन 20 सांसदों का नाम लोकसभा रिकॉर्ड में TMC सांसदों के तौर पर दर्ज है। उन्होंने एक रजिस्टर्ड लेकिन गैर-मान्यता प्राप्त राजनीतिक दल NCPI में शामिल होने और NDA के साथ जाने की घोषणा की है, लेकिन उनके दल-बदल को अभी लोकसभा अध्यक्ष की ओर से मंजूरी नहीं मिली है।

मामला सुप्रीम कोर्ट में भी लंबित है। पिछली सुनवाई के बाद लोकसभा अध्यक्ष ने सभी 20 सांसदों से जवाब मांगा था। पहले जवाब दाखिल करने की अंतिम तारीख 26 अगस्त थी, लेकिन सांसदों ने अतिरिक्त समय की मांग की। इसके बाद उन्हें 22 सितंबर तक जवाब दाखिल करने का समय दिया गया है।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!