Baisakhi festival: बैशाखी पर्व हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया, संगतों ने माथा टेका

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 14 Apr, 2024 09:57 AM

baisakhi festival

नई दिल्ली (नवाेदय टाइम्स) : खुशहाली और संपन्नता का पर्व बैशाखी राजधानी दिल्ली में बड़े हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया। राजधानी के सभी गुरुद्वारों को दुल्हन

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

नई दिल्ली (नवाेदय टाइम्स) : खुशहाली और संपन्नता का पर्व बैशाखी राजधानी दिल्ली में बड़े हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया। राजधानी के सभी गुरुद्वारों को दुल्हन की तरह सजाया गया था। 325वां खालसा पंथ का सिरजना दिवस के उपलक्ष्य पर सिख समुदाय के लोगों ने गुरुद्वारा में जाकर माथा टेका। बैशाखी के इस शुभ अवसर पर गुरुद्वारों में विशेष कीर्तन सत्संग और लंगर का आयोजन किया गया।  बैशाखी पर्व पर राजधानी के बंगला साहिब गुरुद्वारा सहित दिल्ली के सभी बडे गुरुद्वारों में कीर्तन पाठ किया गया, जिसमें रागी जत्थों ने कीर्तन और अरदास की। 

सिक्खों के दसवें गुरु गोविंद सिंह जी ने इसी दिन खालसा पंथ की स्थापना की थी जिसके कारण इस त्योहार की महत्ता, गरिमा और बढ़ जाती है। दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष हरमीत सिंह कालका, महासचिव जगदीप सिंह काहलों ने दिल्ली सहित देशवासियों को बैशाखी की बधाई दी। साथ ही कहा कि सुबह से ही सभी ऐतिहासिक गुरुद्वारों में बैशाखी पर्व के अवसर पर गुरु ग्रंथ साहिब का पाठ किया गया और पूरे दिन कीर्तन सत्संग चलता रहा।
 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!