Edited By Niyati Bhandari,Updated: 29 Apr, 2024 08:00 AM
आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 29 अप्रैल में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 2
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
Today's Birthday Prediction: आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 29 अप्रैल में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 2 होता है। जिनके स्वामी चंद्र देव हैं। मूलांक 2 वाले जातकों का मन बहुत चंचल और अस्थिर होता है। मूलांक 2 वाले जातक बहुत भावुक और चंचल होते हैं। इन लोगों में स्वतंत्र रूप से निर्णय लेने की क्षमता नहीं होती। अक्सर भावनाओं के मध्य जूझते रहते हैं। ये लोग स्वभाव से मृदुभाषी और कोमल होते हैं। मूलांक 2 वाले जातक कल्पनाशील एवं रचनात्मक होते हैं। इन लोगों में क्रिएटिविटी देखने को मिलती है। मूलांक 2 वाले जातक हमेशा दूसरों का भला करना चाहते हैं। इनके मन में छलावा नहीं होता। मूलांक 2 वाले जातक साफ हृदय और स्वच्छ मन के होते हैं। मूलांक 2 वाले जातक हंसमुख होते हैं। दूसरे लोगों के साथ बातचीत करके बहुत जल्दी अपनापन बना लेते हैं। इनकी वाणी में मिठास होती है। ये लोग हमेशा अपने सगे-संबंधियों, मित्रों और दोस्तों का साथ देने के लिए तैयार रहते हैं। मूलांक 2 वाले जातक सुंदर एवं आकर्षक होते हैं। इनके मुख मंडल पर चंद्रमा के समान सुंदर कांति विद्यमान होती है। मूलांक 2 वाले जातक अपनी दृढ़ कल्पना शक्ति के कारण नए-नए कामों को अंजाम देने के बारे में सोचते रहते हैं परन्तु निर्णायक शक्ति कमजोर होने के कारण इनकी योजनाएं कम ही सफल हो पाती हैं।
आज जिन जातकों का जन्मदिन है यह वर्ष आपके लिए परिवर्तनशील रहेगा। इस साल सेल्स और मार्केटिंग से जुड़े हुए लोग अच्छे परिणाम प्राप्त करेंगे। सोशल मीडिया के लोगों को भी इस वर्ष अपने काम में सफलता मिलेगी। अप्रैल के महीने के शेष दिन थोड़ा सावधानी से बिताएं। उतावलेपन में आकर कोई ऐसा काम न करें जिसके कारण बाद में पछताना पड़े। मई के महीने का समय अच्छा रहेगा। सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को शुभ समाचार मिल सकता है। जून के महीने में बोलचाल के दौरान अपने शब्दों का चयन सोच-समझ कर करें अन्यथा लोग आपकी बातों का गलत मतलब निकाल कर आपके ही विरुद्ध इस्तेमाल कर सकते हैं। जुलाई के महीने में व्यापार संबंधी परिवर्तन होने के योग बनते हैं। अपने कामकाज को आगे बढ़ाना चाहेंगे। विद्यार्थियों के लिए भी समय अच्छा रहेगा। अगस्त के महीने में विदेशी काम से लाभ होगा। सितंबर के महीने में नृत्य कला इत्यादि क्षेत्र से जुड़े हुए लोग अच्छे परिणाम प्राप्त करेंगे। अक्टूबर के महीने में जीवन में कोई प्रेम संबंध दस्तक दे सकता है। निजी जीवन की तरफ आपका ध्यान ज्यादा आकर्षित रहेगा। नवंबर के महीने का समय आपके लिए थोड़ा मंदा रहेगा। मां की सेहत का ख्याल रखें। दिसंबर के महीने में कामकाज की अधिकता बनी रहेगी। प्रॉपर्टी संबंधी मामले भी सामने आ सकते हैं।
वर्ष 2025 के जनवरी के महीने में निजी जरूरत पर पैसा अधिक खर्च होगा। फरवरी के महीने में यात्राओं के योग बनते हैं। नौकरी में कुछ स्थानांतरण भी संभव है। मार्च के महीने का समय थोड़ी धीमी गति वाला रहेगा।
उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए दुर्गा चालीसा का पाठ करें। बोलचाल के दौरान अपने शब्दों का चयन सोच- समझ कर करें। छोटी कन्या को भोजन करवा कर उनका आशीर्वाद लें। गणेश भगवान की आराधना करें। यथा संभव शिवलिंग पर जल अभिषेक करते रहें। माता-पिता के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें। तांबे के लोटे से सूर्य भगवान को जल चढ़ाएं। कोई गैर सरकारी काम करने से बचें। गुड़ और शहद का सेवन करें।
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com