बंगलादेश में दुर्गा पूजा से पहले 7 मूर्तियों की तोड़फोड़

Edited By Updated: 04 Oct, 2026 10:17 AM

bangladesh durga puja idol vandalism

बंगलादेश में एक हिंदू मंदिर में दुर्गा पूजा के लिए बनाई जा रही 7 मूर्तियों को अज्ञात उपद्रवियों ने क्षति पहुंचाई। यह जानकारी स्थानीय मीडिया की एक खबर के मुताबिक है। 'डेली स्टार' अखबार के अनुसार, यह घटना तंगाइल जिले के मिर्जापुर उपजिले के जमुर्की...

ढाका (एजैंसी): बंगलादेश में एक हिंदू मंदिर में दुर्गा पूजा के लिए बनाई जा रही 7 मूर्तियों को अज्ञात उपद्रवियों ने क्षति पहुंचाई। यह जानकारी स्थानीय मीडिया की एक खबर के मुताबिक है। 'डेली स्टार' अखबार के अनुसार, यह घटना तंगाइल जिले के मिर्जापुर उपजिले के जमुर्की पश्चिमपारा में एक मंदिर में बुधवार रात और वीरवार सुबह के बीच हुई। खबर के अनुसार, 'जमुर्की आर्य समिति' के तत्वावधान में इस मंदिर में करीब 85 वर्षों से दुर्गा पूजा मनाई जा रही है। 

घटना के समय मुख्य दुर्गा प्रतिमा सहित 7 मूर्तियां लगभग तैयार हो चुकी थीं। मूर्तिकारों ने मूर्तियों का अधिकांश काम पूरा कर लिया था। जमुर्की आर्य समिति के अध्यक्ष प्रकाश बाकली ने कहा कि वीरवार को मंदिर लौटने पर उन्होंने समुदाय के अन्य सदस्यों के साथ देखा कि मूर्तियों में तोड़फोड़ की गई है। बाकली ने कहा, "हमें नहीं पता कि यह किसने किया। हमने पुलिस में औपचारिक शिकायत दर्ज कराई है। अब हम चाहते हैं कि कानून लागू करने वाली एजैंसियां जिम्मेदार लोगों का पता लगाएं और उन्हें न्याय के कटघरे में लाएं।"

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!