Aaj Ka Good Luck (6th October 2026):  आज का गुडलक, 12 राशियों के लिए शुभ संकेत और उपाय

Edited By Updated: 06 Oct, 2026 01:56 AM

aaj ka good luck

Aaj Ka Good Luck (6th October 2026): आज 6 अक्टूबर 2026 का दिन 12 राशियों के लिए अपने साथ कई तरह के शुभ संकेत और नए अवसर लेकर आया है। ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के अनुसार कुछ राशि वालों को करियर और कारोबार में तरक्की के मौके मिल सकते हैं, तो वहीं कुछ...

Aaj Ka Good Luck (6th October 2026): आज 6 अक्टूबर 2026 का दिन 12 राशियों के लिए अपने साथ कई तरह के शुभ संकेत और नए अवसर लेकर आया है। ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के अनुसार कुछ राशि वालों को करियर और कारोबार में तरक्की के मौके मिल सकते हैं, तो वहीं कुछ लोगों के लिए पारिवारिक जीवन, धन और रिश्तों के मामले में सकारात्मक बदलाव के संकेत हैं। दिन को और बेहतर बनाने के लिए राशि अनुसार कुछ सरल शुभ उपाय और कार्य किए जा सकते हैं।

आज का गुडलक जानने से आपको यह समझने में मदद मिल सकती है कि किस दिशा में प्रयास करना आपके लिए अधिक अनुकूल रहेगा। किसी को आर्थिक लाभ के संकेत मिल सकते हैं, किसी को रुके हुए काम में सफलता मिल सकती है, जबकि कुछ राशियों के लिए दान-पुण्य और सेवा के कार्य विशेष रूप से शुभ साबित हो सकते हैं। आइए जानते हैं मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए आज का शुभ संकेत, गुडलक और आसान उपाय।

मेष-  अपनी आर्थिक दशा को बेहतर बनाने के लिए खूब प्रयास करेंगे। युवा वर्ग अपने किसी काम को लेकर दूसरों पर निर्भर न रहें। सेहत में जो खराबी थी वो दूर हो जाएगी।
उपाय-  श्री विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।

वृष-  किसी मैंटर से मार्गदर्शन लेना लाभकारी होगा। परिवार के साथ समय बिताना आपको मानसिक सुकून देगा। सेहत पर खास ध्यान देने की आवश्यकता है।
उपाय- आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें।   

मिथुन- आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। जो छात्र किसी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, उनको सोच से भी ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है।
उपाय-  माता-पिता की सेवा करें।

कर्क-  आज व्यापार से बहुत बढ़िया लाभ कमाएंगे। परिवार के साथ सदस्यों के साथ प्रेम-प्यार बना रहेगा। स्वास्थ के प्रति सजग रहना आवश्यक है।
उपाय-  तिल या काले उड़द का दान करें।

सिंह- आज कोई खुशखबरी सुनने को मिलेगी। कारोबार में जो काम अटका हुआ था वो पूरा हो जाएगा। घर के बड़े-बुजुर्गों की सेहत का ख्याल रखें।
उपाय-  बुजुर्गों का आशीर्वाद लेकर घर से बाहर जाएं।

कन्या- कार्यक्षेत्र में अपने विरोधियों से सावधान रहें नहीं तो काम खराब होने की सम्भावना है। माता-पिता के आशीर्वाद से रुका हुआ कार्य पूरा हो जाएगा।
उपाय-  हनुमान जी को लाल पुष्प अर्पित करें।

तुला-  राजनीति में कार्यरत लोगों को कोई हैरान कर देने वाली खबर सुनने को मिलेगी। दोस्त के साथ मिलकर किसी छोटे-मोटे काम की शुरुआत करेंगे।
उपाय-  श्री विष्णु को केसर का तिलक लगाएं।

वृश्चिक- अगर अपना कोई काम शुरू किया था तो उसमें मनचाही सफलता हाथ लगेगी। घर के बच्चों के साथ मौज-मस्ती में समय बिताएंगे। 
उपाय-  ॐ नमो नारायण मंत्र का जप करें।

धनु- तरक्की के मार्ग में आ रही बाधाएं दूर होंगी। जो लोग शादी का वेट कर रहे थे उनका ये सपना जल्द पूरा होगा। खांसी-जुकाम परेशान करेगा।
उपाय- शिव महिम्न स्तोत्र का पाठ करें।

मकर- कारोबार को लेकर कोई योजना बनाई थी, उसे लागू करने का विचार बनाएंगे। कार्यक्षेत्र में अपनी प्रतिभा को दिखाने का मौका मिलेगा।
उपाय-  सूर्य देव को जल अर्पित करें।

कुंभ- कारोबार और  नौकरी वालों के लिए समय ठीक-ठाक रहेगा।  रिश्तेदारों के साथ घूमने-फिरने का प्लान बनाएंगे। सेहत में उतार-चढ़ाव चलता रहेगा।
उपाय- इच्छा अनुसार दान करें।

मीन- सत्ता से जुड़े लोगों से विशेष लाभ की प्राप्ति के योग बनेंगे। घर-गृहस्थी से जुड़े कामों को पूरा करने में समय बीतेगा। जीवनसाथी के साथ प्रेम-प्यार बना रहेगा।
उपाय- मां तुलसी को लाल चुनरी अर्पित करें।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!