Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में घर की शुद्धि और शांति के लिए दें इन 5 चीजों की धूनी

Edited By Updated: 07 Oct, 2026 12:27 PM

pitru paksha 2026

Pitru Dosh Remedies: पितृपक्ष के दौरान घर की नकारात्मकता दूर करने और शांति बनाए रखने के लिए वास्तु के अनुसार गुग्गुल, कपूर और लोबान की धूनी देने के आसान उपाय जानें।

Pitru Dosh Upay: हिंदू धर्म में पितृ पक्ष के 15 दिनों की अवधि को पूर्वजों (पितरों) के स्मरण, तर्पण और श्राद्ध कर्म के लिए अत्यंत विशेष माना गया है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दौरान पितरों से जुड़ी आध्यात्मिक ऊर्जा का विशेष रूप से अनुभव किया जाता है। कई बार इस अवधि में घर के वातावरण में एक प्रकार का भारीपन या नकारात्मकता महसूस हो सकती है। वास्तुशास्त्र और पारंपरिक मान्यताओं के अनुसार, पितृपक्ष के इन 15 दिनों में नियमित और उचित विधि से धूनी देने से घर का वातावरण शुद्ध, शांत और सकारात्मक बना रहता है। आइए जानते हैं पितृपक्ष के दौरान घर की शुद्धि के लिए कौन-कौन सी चीजों की धूनी देना शुभ माना जाता है:

PunjabKesari Pitru Paksha 2026

गुग्गुल की धूनी से मिलेगी शांति
पितृपक्ष में पूजा या श्राद्ध कर्म संपन्न करने के बाद वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में गुग्गल जलाना एक शुभ और लाभकारी अभ्यास माना जाता है। गुगल जो कि एक प्रकार का प्राकृतिक रेजिन (सुरक्षात्मक रेजिन) होता है, को घर में जलाने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और नकारात्मक ऊर्जा का नाश होता है। यह घर के वातावरण को शुद्ध करता है और मानसिक शांति प्रदान करता है।

कपूर की सुगंध से फैलेगी सकारात्मकता
हर कोने में कपूर और लौंग जलाकर उसकी धूनी दें। यह बुरी ऊर्जा को दूर करता है।
PunjabKesari Pitru paksha
गंगा जल का छिड़काव
घर के कोनों में शुद्धिकरण हेतु गंगा जल में कुछ चुटकी हल्दी मिलाकर पूरे घर में छिड़काव करें।

PunjabKesari Pitru Paksha 2026

तुलसी का पौधा और मिट्टी का दीपक
घर के आंगन या बालकनी में तुलसी का पौधा लगाएं। यह न केवल घर को पवित्र बनाता है बल्कि बुरी नजर से भी बचाता है। रोज शाम को तुलसी के पास एक मिट्टी का दीपक जलाएं।

सप्त धान्य प्रयोग
चावल, गेहूं, जौ, चना, मूंग, उड़द और तिल को एक साथ मिलाकर घर के मुख्य द्वार पर रख दें। यह बुरी ऊर्जा को अवशोषित करता है।

PunjabKesari Pitru

लोबान की धूनी से अध्यात्म का संचार
पितृपक्ष के दिनों में घर में लोबान की धूनी देने से घर-परिवार में खुशहाली का माहौल बना रहेगा। गुड़ और घी मिलाकर उसे कंडे पर जलाएं। चाहें तो इसमें पके चावल भी मिला सकते हैं। इससे जो सुगंधित वातावरण निर्मित होगा, वह आपके मन और मस्तिष्क के तनाव को शांत कर देगा। जहां शांति होती है, वहां गृह-कलह नहीं होती और जहां गृह-कलह नहीं होती, वहीं लक्ष्मी वास करती हैं।

पितृदोष का शमन
गुड़-घी का धूप विशेष दिनों में देने से देवदोष व पितृदोष का शमन होता है। घर में किसी भी प्रकार का संकट नहीं आता लेकिन वह धूप देवताओं के निमित्त ही देना चाहिए।

PunjabKesari Pitru Paksha 2026

पारंपरिक हवन सामग्री की धूनी
श्राद्ध या धार्मिक अनुष्ठान के अवसर पर उपयोग की जाने वाली पारंपरिक हवन सामग्री पीली सरसों, गुग्गल, लोबान, गौघृत को मिलाकर इसका धूप बना लें और सूर्यास्त के बाद व दिन अस्त के पहले उपले (कंडे) जलाकर यह सारी मिश्रित सामग्री उस पर डाल दें। उसका धुआं संपूर्ण घर में फैलाएं। ऐसा करते रहेंगे तो घर से सभी तरह की नकारात्मक शक्तियां हट जाएंगी।

PunjabKesari Pitru Paksha 2026

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

 

 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!