9 hours ago
10 hours ago
11 hours ago
12 hours ago
13 hours ago
14 hours ago
16 hours ago
17 hours ago
18 hours ago
20 hours ago
21 hours ago
22 hours ago
1 day ago
Wednesday
Main Menu
धर्म/कुंडली टीवी
नारी
Photos
Videos
हिमाचल प्रदेश
पंजाब
हरियाणा
उत्तर प्रदेश
Breaking
Edited By Jyoti,Updated: 15 Nov, 2020 05:59 PM
मथुरा: यम द्वितीया पर पतित पावनी यमुना के विश्राम घाट पर बहन के साथ भाई के स्नान करने पर मोक्ष की प्राप्ति होती है। इस बार यम द्वितीया 16 नवम्बर को है।
मथुरा: यम द्वितीया पर पतित पावनी यमुना के विश्राम घाट पर बहन के साथ भाई के स्नान करने पर मोक्ष की प्राप्ति होती है। इस बार यम द्वितीया 16 नवम्बर को है। देश के अन्य भागों में दीपावली के बाद कार्तिक शुक्ल पक्ष की द्वितीया को भाई दूज के रूप में मनाते हैं वहीं मोक्ष प्राप्त की आशा में देश के कोने कोने से यम द्वितीया पर तीर्थ यात्री चुम्बक की तरह मथुरा की ओर खिंचे चले आते हैं। इन यात्रियों में गुजरात के लोगों की संख्या बहुत अधिक होती है क्योंकि गुजराती यमुना और गिररज जी के अटूट भक्त हैं। यम द्वितीया पर तो गुजराती अपने घर यमुना जल को एक लोटी में बन्द कराकर ले जाते हैं तथा इस जल के छीटें अपने लोगों पर डालने तथा जल का पूजन करने के लिए लोटी खोलने के पहले धार्मिक आयोजन किया जाता है। जिला प्रशासन ने इस स्नान के लिए इसलिए विशेष व्यवस्था की है कि इसमें लाखों भाई बहन स्नान के लिए आते हैं। जिलाधिकारी सर्वज्ञ राम मिश्र ने बताया कि यमुना के किनारे के भाग को दो जोन और आठ सेक्टर में बांटा गया है। जोन की जिम्मेदारी जोनल मजिस्ट्रेट के रूप में अपर जिलाधिकारी स्तर के अधिकारी संभालेंगे वहीं सेक्टर मजिस्ट्रेट की जिम्मेदारी एसडीएम स्तर के अधिकारी देखेंगे। उन्होंने बताया कि डूबने की घटना को रोकने के लिए विश्राम घाट के स्नानस्थल को बल्लियों से घेर दिया गया है तथा साथ में तीन तरफ से नाव लगा दी गई हैं। इसके बावजूद चूंकि भीड़भाड़ से बचने के लिए बहुत से लोग यमुना के उस पर विश्राम घाट के सामने या अन्य घाटों पर नहाते हैं इसलिए डूबने की घटना को रोकने के लिए गोताखोरों की व्यवस्था की गई है साथ ही मोटर बोट की व्यवस्था की गई है। महिलाओं के वस्त्र बदलने के लिए घाट किनारे ‘चेंज रूम' की भी व्यवस्था की गई है। खोया पाया केन्द्र के अलावा दिन जैसा प्रकाश की व्यवस्था इसलिए की गई है कि यह स्नान तड़के तीन बजे से शुरू हो जाता है। इसके अलावा अनवरत विद्युत आपूर्ति को सुनिश्चित किया गया है। इस स्नान पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गए हैं भारी पुलिस बल घाटों पर लगाया गया है तथा तैराक पीएसी की भी व्यवस्था की गई है। इसके साथ साथ सादा वर्दी में घाट पर महिला व पुरूष पुलिसकर्मी भी लगाए गए हैं। यम द्वितीया पर मथुरा में यमुना के विश्राम घाट पर भाई बहन के साथ साथ स्नान से जुड़ी पौराणिक घटना का जिक्र करते हुए अनूपयति गीता आश्रम वृन्दावन के आचार्य महामंडलेश्वर डा अवशेष स्वामी ने बताया कि भाई दूज पर अपनी बहन यमुना से मिलने के लिए जब यमराज गए तो उन्होंने उनकी बहुत आवभगत की । अपनी आवभगत से खुश होकर यमराज ने यमुना से वरदान मांगने को कहा तो यमुना ने कहा कि आज के दिन जो भी भाई बहन साथ साथ तरल यमुना में स्नान करें उन्हें यमलोक न जाना पड़े तथा सीधे मोक्ष मिल जाय। उन्होंने बताया कि इस पर यमराज ने कहा कि चूंकि यमुना तो बहुत बड़े क्षेत्र में फैली हुई हैं इसलिए वरदान को छोटा मांगों। इसके बाद यमुना के कहने पर उन्होंने वरदान दिया कि जो भाई बहन यमद्वितीया के दिन साथ साथ मथुरा में यमुना के विश्राम घाट पर स्नान करेंगे उन्हें यमलोक नही जाना पड़ेगा। इसी कारण से भाई बहन यम द्वितीया पर मथुरा के विश्राम घाट पर साथ साथ स्नान करने के लिए मथुरा की ओर खिंचे चले आते हैं। वे यमुना में स्नान करने के बाद यमुना किनारे बने यमराज मन्दिर में पूजन के लिए जाते हैं जहां पर यमुना और धर्मराज की प्रतिमाए हैं। यमराज के दिये गए वरदान के कारण ही कहा जाता है कि यमद्वितीया पर मथुरा के विश्राम घाट पर यमुना में स्नान से मोक्ष़ का द्वार खुल जाता है।
CAD $
07/10/2026 04:30 IST
USD $
AUD $
NZD $
EUR €
AED د.إ
GBP £
Bitcoin
Ethereum
Tether
BNB
USD Coin
XRP
Terra
Solana
मेष राशि वालों आज का दिन आपके लिए बेहतर रहेगा। नौकरीपेशा जातकों पर काम की जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। परिवार में आपके विवाह की बात शुरू हो सकती है।
वृष राशि वालों आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहेगा। लंबे समय से रुका हुआ धन वापस मिल सकता है। बेरोज़गार लोगों को पसंद का काम मिल सकता है।
मिथुन राशि वालों आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। घर में किसी खुशी के चलते छोटी पार्टी का आयोजन हो सकता है।
कर्क राशि वालों आज का दिन आपके लिए नए अवसर लेकर आ सकता है। परिवार में आपकी राय को महत्व मिल सकता है। व्यापारियों को पसंद की डील मिल सकती है।
सिंह राशि वालों आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहेगा। परिवार में चल रहा तनाव कम हो जाएगा। ऑफिस में आपके काम की तारीफ हो सकती है।
कन्या राशि वालों आज का दिन आपके लिए बाकी दिनों के मुकाबले बेहतर रहेगा। घर में कोई मांगलिक कार्यक्रम आयोजित करने का प्लान बन सकता है।
तुला राशि वालों आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। व्यापारी काम के सिलसिले में दूसरे देश जा सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों को सहकर्मियों से मदद मिल सकती...
वृश्चिक राशि वालों आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा। लंबे समय से काम में बदलाव की इच्छा रखने वाले जातकों को किसी बड़ी कंपनी से ऑफर आ सकता है।
धनु राशि वालों आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। किसी कंपनी में धन निवेश करने से पहले सोच-विचार कर लें। सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ सकती है।
मकर राशि वालों आज का दिन आपके लिए फेवरेबल रहेगा। काम का बोझ पहले से कुछ कम हो सकता है। जीवनसाथी के साथ एकांत में सयम बिताने का मौका मिल सकता है।
कुंभ राशि वालों आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। बिज़नेस के सिलसिले में नए लोगों से मुलाकात हो सकती है। सिंगल जातक आज किसी खास के साथ डेट पर जा सकते...
मीन राशि वालों आज का दिन आपके लिए राहत भरा रहेगा। लंबे समय से जिस डील को पूरा करने का प्रयास कर रहे थे, वह पूरी हो सकती है।
Be on the top of everything happening around the world.
Try Punjab Kesari E-Paper Premium Service.
फीडबैक दें
Thoughts
Jokes