आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

Edited By Jyoti,Updated: 10 Dec, 2022 09:09 AM

birthday predictions for today

Today Birthday Prediction in Hindi:- आज आप के जन्मदिन की आप को बहुत शुभकामनाएं। 10 दिसम्बर में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 1 होता है जिन के स्वामी सूर्य देव हैं।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
Today Birthday Prediction in Hindi:- आज आप के जन्मदिन की आप को बहुत शुभकामनाएं। 10 दिसम्बर में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 1 होता है जिन के स्वामी सूर्य देव हैं।

मूलांक 1 वाले जातक बहुत ही ऊर्जावान और महत्वाकांक्षी होते हैं। इन लोगों में अपने निर्णय स्वयं लेने की क्षमता होती है। ये लोग एक अच्छे नेता और प्रबंधक साबित होते हैं। इन लोगों की आवाज और बोलने का तरीका काफी रौबदार होता है। जिसके कारण लोग इन्हें सुनना और मानना पसंद करते हैं। इन लोगों में नेतृत्व, प्रशासन, राजनीतिक, संगठन, धैर्य, शूरवीरता आदि गुण पाए जाते हैं। मूलांक 1 वाले जातकों का व्यक्तित्व काफी प्रभावशाली होता है। ये जहां भी जाते हैं अपनी छाप छोड़ देते हैं। ये लोग अपने जीवन में मान सम्मान और यश प्राप्त करते हैं। इन लोगों को जीवन में सत्ता और शक्ति दोनों प्राप्त होती हैं। 

ये लोग अपने फैसलों पर अटल रहते हैं। एक बार जो ठान लेते हैं उसे पूरा करके ही दम लेते हैं। अपनी बातों से मुकरते नहीं हैं। ये लोग स्वतंत्र रूप से काम करना पसंद करते हैं। इन्हें दूसरों के आदेश सुनने की आदत नहीं होती। अतः चाहे स्वयं का व्यवसाय हो या नौकरी मूलांक 1 वालों को मुख्यतः उच्च पद पर कार्य करते हुए देखा गया है। ये लोग स्वतंत्र विचारधारा के स्वामी होती है।

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं । अपनी जन्म तिथि अपने नाम , जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर वाट्स ऐप करें
PunjabKesari
आज जिन जातकों का जन्मदिन है यह वर्ष आपके लिए शुभ रहेगा। इस साल आपको नए काम शुरू करने के नए अवसर प्राप्त होंगे। यह वर्ष आपके लिए आर्थिक स्थिति के नजरिए से भी अच्छा रहेगा। दिसंबर के महीने का समय सावधानी से बिताएं। किसी अनैतिक कार्य में भागीदार ना बने। बेकार के प्रलोभन से दूर रहें, अन्यथा मानहानि का सामना करना पड़ सकता है। वर्ष 2023 के जनवरी के महीने में भावनाओं में आकर किसी को कोई वायदा ना करें। किसी को पैसा उधार ना दें। फरवरी के महीने का समय आपके लिए अच्छा रहेगा। इस समय में आपकी कारोबार में तरक्की होने के योग बनते हैं। मार्च के महीने में पैसा उधार लेने की जरूरत महसूस हो सकती है। पिता के साथ किसी बात पर मतभेद होने की संभावना बनती है। कार्य क्षेत्र पर भी उच्च अधिकारियों के साथ असहमति का सामना करना पड़ सकता है। अप्रैल और मई के महीने में विवाह योग्य जातकों को शादी के प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं। 

निजी जिम्मेदारियों के कारण इस समय में कामकाज पर कम ध्यान दे पाएंगे। कार्यक्षेत्र पर किसी महिला सहकर्मी के साथ बातचीत के दौरान अपने शब्दों का चयन सोच समझ कर करें। जून के महीने में की गई यात्रा आपके लिए लाभदायक रहेंगी। इस समय में संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार मिलेगा। जुलाई के महीने में आलस्य के कारण आपके काम देरी से पूरे होंगे। जीवन साथी के साथ कुछ मनमुटाव उत्पन्न हो सकते हैं। अगस्त के महीने में परिस्थितियां पहले से बेहतर होंगी। आप मनोबल में वृद्धि महसूस करेंगे। अपने अधूरे कामों को पूरा करने के लिए समय श्रेष्ठ है। सितंबर के महीने में किसी नए काम की जिम्मेदारी आपको मिल सकती है, जिसे पूरा करने के लिए शॉर्टकट अपनाने की कोशिश करेंगे। अक्टूबर के महीने में दस्तावेजों के लेन-देन में सावधानी बरतें। नवंबर के महीने में किसी अनुभवी व्यक्ति के लिए लाभदायक रहेगी। बच्चे आगे की शिक्षा को लेकर योजना बनाएंगे।

उपाय- 
इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए माता पिता के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें। 
तांबे का दान न करें। 
गुड़ और शहद का सेवन करें। 
गले में पीले रंग का धागा पहने। 
हनुमान चालीसा का पाठ करें। 
यथासंभव शिवलिंग पर जलाभिषेक करते रहे। 
सोने और चांदी का दान ना करें। 
संतान पक्ष के साथ संबंधों को मधुर बनाकर रखें। 
परनिंदा से परहेज करें। 
कुत्ते को मीठी रोटी खिलाएं। 
गाय को हरा चारा खिलाएं। 
काले और नीले रंग से बिल्कुल परहेज करें। 
कोई खराब विद्युत उपकरण घर में न रखें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!