Kundli Tv- धनतेरस पर ये 1 चीज़ ज़रूर लाएं घर, हो जाएंगे मालामाल

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 05 Nov, 2018 10:19 AM

buy this one thing on dhanteras

दीपावली के दो दिन पहले धनतेरस का पर्व मनाया जाता है। दोस्तों, इस पर्व के नाम से ही इसके महत्व का अंदाज़ा लगाया जा सकता है। ये एक ऐसा दिन है जिस दिन कुछ चीज़ों पर खर्चा करने पर घर में बरकत होती है।

ये नहीं देखा तो क्या देखा (VIDEO)
दीपावली के दो दिन पहले धनतेरस का पर्व मनाया जाता है। दोस्तों, इस पर्व के नाम से ही इसके महत्व का अंदाज़ा लगाया जा सकता है। ये एक ऐसा दिन है जिस दिन कुछ चीज़ों पर खर्चा करने पर घर में बरकत होती है। यहां तक कि अगर कोई गरीब इस दिन घर में सोना या चांदी का एक छोटा टुकड़ा भी ले आता है तो वो उसकी किस्मत बदल सकता है। धनतेरस की दस्तक के साथ ही दिवाली के त्योहार के आने का एहसास होने लगता है। ऐसी मान्यता है कि धनतेरस के शुभ दिन पर सोना, चांदी और बर्तन खरीदने से पूरे साल संपन्नता बनी रहती है लेकिन कई बार ऐसा होता है कि धनतेरस पर लाई हुई वो एक चीज़ ही इंसान को बर्बाद भी कर देती है।
PunjabKesari
धनतेरस के दिन ये चीज़ें नहीं खरीदनी चाहिए। मान्यता के मुताबिक, धनतेरस के दिन लोहे की बनी हुई चीजें घर में नहीं लानी चाहिए। अगर आपको लोहे के बर्तन खरीदने हैं तो धनतेरस से एक दिन पहले ही बर्तन खरीद लें और हां ध्यान रखें कि घर में कोई भी बर्तन लाने से पहले पानी या किसी दूसरी चीज़ से भर लें क्योंकि खाली बर्तन घर में दुर्भाग्य को दस्तक देता है।

स्टील के बर्तन भी धनतेरस के दिन नहीं खरीदने चाहिए। स्टील के बजाए कॉपर या ब्रॉन्ज के बर्तन खरीदें।
PunjabKesari
धनतेरस के दिन काले रंग की चीज़ें तो भूलकर भी न खरीदें क्योंकि धनतेरस एक बहुत शुभ दिन माना जाता है जबकि काला रंग हमेशा से दुर्भाग्य का प्रतीक माना गया है इसलिए धनतेरस पर काले रंग की चीजें खरीदने से बचें।

इसके अलावा इस दिन चाकू, कैंची या किसी भी तरह का धारदार हथियार नहीं खरीदना चाहिए।

तो वहीं कई लोग धनतेरस के दिन वाहन खरीदते हैं लेकिन इस दिन वाहन खरीदना पूरी तरह से सही नहीं माना गया है। फिर अगर आप गाड़ी घर लाना चाहते हैं तो उसका भुगतान एक दिन पहले ही कर लें।
PunjabKesari
इस मंगलमय दिन पर सोना खरीदना बहुत ही शुभ माना जाता है।

इस दिन तेल या तेल के उत्पादों जैसे घी, रिफाइंड लाने के लिए मना किया जाता है।

धनतेरस पर दीये जलाने के लिए भी तेल और घी की जरूरत पड़ती है इसलिए ये चीजें पहले से ही खरीद कर रख लें।
PunjabKesari
कांच का संबंध राहु से माना जाता है इसलिए धनतेरस के दिन इसे खरीदने से बचना चाहिए। इस दिन कांच की चीजों का इस्तेमाल भी नहीं करना चाहिए।
गोवत्स द्वादशी पर करें गाय से जुड़ा ये खास उपाय (VIDEO)

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!