छठ घाटों पर मैथिली और भोजपुरी में गूंजेंगे सुरक्षा संदेश, श्रद्धालुओं को किया जाएगा जागरूक

Edited By Updated: 14 Nov, 2026 09:09 AM

chhath ghats maithili bhojpuri announcements

छठ महापर्व के दौरान राजधानी में श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए दिल्ली पुलिस ने व्यापक इंतजाम किए हैं। इस बार पुलिस ने श्रद्धालुओं को उनकी परिचित भाषा में सुरक्षा संबंधी दिशा-निर्देश देने की विशेष पहल की है।

नई दिल्ली (नवोदय टाइम्स): छठ महापर्व के दौरान राजधानी में श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए दिल्ली पुलिस ने व्यापक इंतजाम किए हैं। इस बार पुलिस ने श्रद्धालुओं को उनकी परिचित भाषा में सुरक्षा संबंधी दिशा-निर्देश देने की विशेष पहल की है। इसके तहत राजधानी के सभी छठ घाटों पर मैथिली और भोजपुरी भाषा में तैयार किए गए ध्वनि संदेश प्रसारित किए जाएंगे। इन संदेशों के जरिए श्रद्धालुओं को सुरक्षा संबंधी सावधानियों और क्या करें-क्या न करें की जानकारी दी जाएगी।दिल्ली पुलिस ने सोशल मीडिया के माध्यम से भी जागरूकता अभियान तेज कर दिया है। श्रद्धालुओं से अपील की गई है कि वे घाटों पर तैनात पुलिसकर्मियों के निर्देशों का पालन करें और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, शुक्रवार से शुरू हुए चार दिवसीय छठ महापर्व के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के विभिन्न घाटों पर पहुंचने की संभावना है। ऐसे में भीड़ प्रबंधन के साथ किसी भी अप्रिय घटना को रोकना पुलिस की प्राथमिकता है। मैथिली और भोजपुरी में संदेश प्रसारित करने का उद्देश्य यह है कि श्रद्धालु आसानी से सुरक्षा निर्देशों को समझ सकें और उनका पालन कर सकें। मुनक नहर के किनारे विकसित किए गए करीब 11 किलोमीटर लंबे घाट पर विशेष सुरक्षा व्यवस्था की गई है। नहर के दोनों किनारों पर अतिरिक्त पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। इसके अलावा प्रमुख चौराहों और यातायात दबाव वाले स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, ताकि लोगों और वाहनों की गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा सके। 

रात के समय सुरक्षा निगरानी को मजबूत बनाने के लिए नहर के किनारे करीब 10 मचान भी बनाए गए हैं। इन पर तैनात पुलिसकर्मी दूर तक नजर रख सकेंगे और किसी भी संदिग्ध गतिविधि या आपात स्थिति में तत्काल कार्रवाई कर सकेंगे। वहीं, शालीमार बाग में भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। यहां अतिविशिष्ट व्यक्तियों (वीआईपी) के आगमन को देखते हुए सुरक्षा के अतिरिक्त इंतजाम किए जा रहे हैं। भीड़ और वाहनों की आवाजाही नियंत्रित करने के लिए शालीमार बाग और आसपास के इलाकों में यातायात मार्गों में बदलाव किया जाएगा।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!