Edited By Niyati Bhandari,Updated: 12 Nov, 2026 10:33 AM

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज सिविल और पुलिस प्रशासन को आगामी पवित्र त्यौहार छठ पूजा के लिए राज्य भर में चिन्हित किए गए सभी 104 स्थानों पर व्यापक और पुख्ता प्रबंध करने के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक श्रद्धालु की सुरक्षा और सुविधा सरकार की...
जालंधर/चंडीगढ़ (धवन): मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज सिविल और पुलिस प्रशासन को आगामी पवित्र त्यौहार छठ पूजा के लिए राज्य भर में चिन्हित किए गए सभी 104 स्थानों पर व्यापक और पुख्ता प्रबंध करने के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक श्रद्धालु की सुरक्षा और सुविधा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी।
वरिष्ठ अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय बैठक की अध्यक्षता करते हुए उन्होंने सभी विभागों को तैयारियां समय पर पूरी करने और यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि श्रद्धालु पूर्ण धार्मिक श्रद्धा, उत्साह और शांतिपूर्ण माहौल में त्यौहार मनाएं।
उन्होंने कहा कि छठ पूजा अपार श्रद्धा, भक्ति और सांस्कृतिक महत्व का एक महत्वपूर्ण अवसर है। पंजाब में 104 स्थानों की पहचान की गई है, जहां छठ पूजा मनाई जाएगी। उन्होंने प्रशासन को सभी चिन्हित स्थानों पर उचित प्रबंध सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए कहा कि जहां भी आवश्यकता हो, निर्धारित जल स्रोतों में ताजा पानी डाला जाए। बड़े शहरों में उचित घाटों का निर्माण और विकास किया जाए, ताकि श्रद्धालु अपनी धार्मिक रस्में सुरक्षित और सुविधाजनक ढंग से निभा सकें। सभी चिन्हित स्थानों पर सफाई के विशेष अभियान चलाए जाने चाहिए तथा वहां रोशनी और अन्य उचित प्रबंध सुनिश्चित किए जाएं।