धनतेरस पर रेलवे स्टेशनों पर दिखी जबरदस्त रौनक, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने खुद परखी यात्री सुविधाएं

Edited By Updated: 08 Nov, 2026 09:10 AM

dhanteras railway station rush 2026

दीपावली के मौके अपने घर पहुंचने के लिए रेलवे स्टेशनों और बस अड्डों पर भारी भीड़ जुटी। स्टेशन पर आरक्षित टिकट से सफर करने वाले यात्रियों को आसानी से प्रवेश मिला। उधर बस अड्डे पर भी लोगों की भारी भीड़ के बीच सफर मुश्किलों भरा दिखा।

नई दिल्ली (नवोदय टाइम्स): दीपावली के मौके अपने घर पहुंचने के लिए रेलवे स्टेशनों और बस अड्डों पर भारी भीड़ जुटी। स्टेशन पर आरक्षित टिकट से सफर करने वाले यात्रियों को आसानी से प्रवेश मिला। उधर बस अड्डे पर भी लोगों की भारी भीड़ के बीच सफर मुश्किलों भरा दिखा। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर अनारक्षितों यात्री बेहाल दिखे और आरक्षित श्रेणी के लिए पुख्ता इंतजाम रहा। अजमेरी गेट व मिंटो रोड की तरफ से आने वाले यातायात को व्यवस्थित रूप से चलाया जा रहा था। आनंद विहार रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधा शिविर बनाने से व्यवस्था में सुधार हुआ है। ऑटो और टैक्सियों को स्टेशन से बाहर रोकने के कारण परिसर के आसपास जाम नहीं लग रहा है। कश्मीरी गेट बस अड्डे में सुबह लेकर शाम तक काफी यात्री बस पकड़ने के लिए पहुंचे। यहां बस के टिकट काउंटर पर लंबी कतार लगी थी, जिसकी वजह से लोगों को आधे घंटे से ज्यादा समय केवल टिकट लेने में ही लग रहा था। इसके चलते बसें भी देरी से परिचालित हो रही थी।

व्यवस्था देखने आनंद विहार पहुंचे रेल मंत्री
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने रेलवे पर पुराने और फर्जी वीडियो वायरल किये जाने के मामलों पर शनिवार को कड़ी प्रतिक्रिया दी और कहा कि 78 वीडियो की पहचान की गई और इनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई जा रही है। रेल मंत्री ने वार रूम स्क्रीन दिखाते हुए बताया कि हर घंटे, यात्रियों की आवाजाही को एआई बेस्ड सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जा रही है। भीड़ बढ़ते पर जैसे रेड अलर्ट मिलता है, सभी एक्शन शुरू कर भीड़ को मैनेज किया जाता है। दिल्ली के सभी प्रमुख स्टेशनों से रोजाना करीबन 5 लाख यात्री आते-जाते हैं लेकिन धनतेरस को 8.5 लाख यात्री व्यवस्थित तरीके से रवाना हुए हैं। 

रेल मंत्री ने एक दशक में रेलवे के काम काज में सुधार का जिक्र करते हुए कहा, टिकटों और अन्य सेवाओं के लिए रेलवन के अब तक 6 करोड़ से ज्यादा डाउनलोड हुए हैं, आरक्षित ट्रेनों के लिए पीआरएस में सुधार लागू किए हैं जो जनवरी तक सभी ट्रेनों में लागू हो जाएंगे। उसके बाद इसमें नयी फीचर भी चालू हो जाएंगे। चीन की ओर से आपूर्ति की पाबंदियों के कारण रेल परियोजनाओं के लिए टनल बोरिंग मशीनों की उपलब्धता में दिक्कत की बाबत सवाल पर उन्होंने कहा, भारत में जर्मनी की कंपनी हेरेनकनेक्ट अब 8 मीटर व्यास की टीबीएम बनाने लगी है। इसके लिए कल पुर्जे विशाखापत्तनम, पुणे और देश के अन्य औद्योगिक केंद्रों के कारखानों से लिए जा रहे है।

कंपनी 15 और उससे अधिक व्यास की सुरंगों की खुदाई की मशीनों का भी निर्माण करेगी। रेल मंत्री ने कहा,‘आज का विनिर्माण उद्योग 100 साल पहले जैसा नहीं है कि हर चीज एक ही जगह बनायी जाए। इसके बाद उन्होंने आनंद विहार रेलवे स्टेशन का निरीक्षण करते हुए आम यात्रियों से सीधे बात की। रेल मंत्री ने सुविधाओं और सेवाओं के बारे में यात्रियों की राय ली और युवाओं का उत्साह बढ़ाते हुए उनकी पीठ थपथपाई, वहीं बच्चों से हाथ मिलाकर स्नेह जताया। सीधे संवाद का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना था कि रेलवे की वर्तमान व्यवस्थाओं से आम यात्री कितना संतुष्ट हैं और धरातल पर सुविधाओं का प्रभाव कैसा है। उन्होंने स्टेशन पर चाय के स्टाल पर रुककर चाय की चुस्की ली और डिजिटल इंडिया को बढ़ावा देते हुए यूपीआई के जरिए भुगतान किया।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!