छठ महापर्व का सबसे खास पल आज, अस्ताचलगामी सूर्य को दिया जाएगा पहला अर्घ्य

Edited By Updated: 15 Nov, 2026 08:20 AM

chhath puja 2026

लोक आस्था के चार दिवसीय महापर्व छठ के दूसरे दिन शनिवार को व्रती महिलाओं ने खरना किया और इसके साथ ही अगले 36 घंटे के निर्जला व्रत शुरू हुआ। रविवार को अस्ताचलगामी सूर्य को पहला अर्घ्य दिया जाएगा।

नई दिल्ली (नवोदय टाइम्स): लोक आस्था के चार दिवसीय महापर्व छठ के दूसरे दिन शनिवार को व्रती महिलाओं ने खरना किया और इसके साथ ही अगले 36 घंटे के निर्जला व्रत शुरू हुआ। रविवार को अस्ताचलगामी सूर्य को पहला अर्घ्य दिया जाएगा। इसके बाद सोमवार की सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देकर पारण होगा। 

दिल्ली में छठ पूजा को लेकर यमुना नदी के किनारे बनाए गए घाटों पर विशेष तैयारियां की जा रही हैं। पूर्वांचल और बिहार से जुड़े बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के लिए यमुना के घाट आस्था का प्रमुख केंद्र हैं। घाटों पर साफ-सफाई, पूजा स्थल तैयार करने, बैरिकेडिंग, रोशनी, पेयजल और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर संबंधित एजेंसियां सक्रिय हैं।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!