Chhath Puja Katha : आखिर कैसे हुई छठ महापर्व की शुरुआत? जानें राजा प्रियंवद की अद्भुत कथा

Edited By Updated: 15 Nov, 2026 11:03 AM

chhath puja katha

भारत में मनाए जाने वाले प्रमुख धार्मिक त्योहारों में छठ महापर्व का बहुत खास स्थान है। यह पर्व सूर्य देव और छठी मैया को समर्पित है। चार दिनों तक चलने वाले इस पावन उत्सव में व्रती महिलाएं और पुरुष संतान की सुख-समृद्धि, परिवार की खुशहाली और अच्छी सेहत...

Chhath Puja Katha : भारत में मनाए जाने वाले प्रमुख धार्मिक त्योहारों में छठ महापर्व का बहुत खास स्थान है। यह पर्व सूर्य देव और छठी मैया को समर्पित है। चार दिनों तक चलने वाले इस पावन उत्सव में व्रती महिलाएं और पुरुष संतान की सुख-समृद्धि, परिवार की खुशहाली और अच्छी सेहत की कामना करते हुए कठिन व्रत रखते हैं। छठ पूजा की सबसे खास बात यह है कि इसमें उगते और डूबते दोनों सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आखिर छठ महापर्व की शुरुआत कैसे हुई थी। इसके पीछे राजा प्रियंवद और उनके पुत्र से जुड़ी एक बेहद रोचक पौराणिक कथा प्रचलित है। मान्यता है कि इसी कथा से छठ पूजा और षष्ठी देवी की आराधना का संबंध जुड़ा हुआ है। तो आइए जानते हैं इस पौराणिक कथा के बारे में-

राजा प्रियंवद और उनके पुत्र की कथा

पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, प्राचीन समय में प्रियंवद नाम के एक प्रतापी राजा हुआ करते थे। उनकी पत्नी का नाम मालिनी था। राजा और रानी के पास धन-दौलत वैभव और किसी चीज की कोई कमी नहीं थी, लेकिन उन्हें संतान सुख प्राप्त नहीं था। इस बात से दोनों हमेशा दुखी और परेशान रहते थे। संतान प्राप्ति की इच्छा से राजा प्रियंवद ने महर्षि कश्यप की सहायता ली। महर्षि ने पुत्र प्राप्ति के लिए एक विशेष यज्ञ करवाया और यज्ञ के बाद रानी मालिनी को प्रसाद स्वरूप खीर खाने के लिए दी। कुछ समय के बैद रानी गर्भवती हुई और उन्होंने एक पुत्र को जन्म दिया।  लेकिन दुर्भाग्यवश जन्म के समय ही शिशु मृत अवस्था में था। अपने पुत्र को इस हालत में देखकर राजा और रानी पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। राजा प्रियंवद इस सदमे को सहन नहीं कर पाए और अपने प्राण त्यागने के लिए श्मशान पहुंच गए।

कथा के अनुसार, जब राजा प्रियंवद अपने जीवन का अंत करने जा रहे थे, तभी वहां एक दिव्य देवी प्रकट हुईं। देवी ने अपना परिचय देते हुए बताया कि वह ब्रह्मा जी की मानस पुत्री देवसेना हैं और उन्हें षष्ठी देवी के नाम से भी जाना जाता है। देवी ने राजा को समझाया कि वह उनकी पूजा-अर्चना करें और दूसरों को भी इस पवित्र व्रत के लिए प्रेरित करें। राजा प्रियंवद ने पूरी श्रद्धा और विश्वास के साथ देवी की आराधना की। राजा की भक्ति से प्रसन्न होकर षष्ठी देवी ने उनके मृत पुत्र को जीवनदान दे दिया। इस चमत्कार से राजा और रानी की खुशियां लौट आईं। उन्होंने देवी का आभार व्यक्त किया और पूरे राज्य में षष्ठी देवी की पूजा का प्रचार-प्रसार करवाया। मान्यता है कि तभी से संतान की लंबी आयु, अच्छे स्वास्थ्य और परिवार की खुशहाली के लिए षष्ठी देवी की पूजा करने की परंपरा शुरू हुई। समय के साथ यह परंपरा छठ महापर्व के रूप में लोकप्रिय होती चली गई।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!