Edited By Sarita Thapa,Updated: 14 Nov, 2026 10:52 AM

छठ महापर्व को लेकर राजधानी के बाजारों में रौनक बढ़ गई है। पहाड़गंज, करोलबाग, आजादपुर और आदर्श नगर मेट्रो स्टेशन के आसपास पूजा सामग्री की दुकानें सजी हुई हैं। बांस के सूप, दउरा, टोकरी, पीतल के पात्र, नारियल, गन्ना, केला, सेब, अनानास, सिंघाड़ा और अन्य...
नई दिल्ली (ज्ञानप्रकाश/नवोदय टाइम्स): छठ महापर्व को लेकर राजधानी के बाजारों में रौनक बढ़ गई है। पहाड़गंज, करोलबाग, आजादपुर और आदर्श नगर मेट्रो स्टेशन के आसपास पूजा सामग्री की दुकानें सजी हुई हैं। बांस के सूप, दउरा, टोकरी, पीतल के पात्र, नारियल, गन्ना, केला, सेब, अनानास, सिंघाड़ा और अन्य मौसमी फलों की खरीदारी के लिए लोग पहुंच रहे हैं। गाजीपुर, आजादपुर और ओखला मंडियों में भी फलों की मांग बढ़ी है। कई आवासीय सोसायटियों में स्थानीय स्तर पर छठ पूजा सामग्री के स्टॉल लगाए गए हैं।
प्रमुख स्थान
शालीमार बाग : मुनक नहर का नया 11 किलोमीटर लंबा स्थायी घाट।
आईटीओ : यमुना किनारे हाथी घाट।
बुराड़ी और जगतपुर : उत्तरी दिल्ली के छठ आयोजन।
कालिंदी कुंज : यमुना किनारे पूजा स्थल।
द्वारका सेक्टर-11 : डीडीए मैदान।
चिराग दिल्ली और सरोजिनी नगर: स्थानीय छठ पूजा आयोजन।
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ