Chief Minister Arvind Kejriwal: केजरीवाल ने पत्नी संग लिया हनुमान जी का आशीर्वाद

Edited By Updated: 15 Sep, 2024 08:50 AM

chief minister arvind kejriwal

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने तिहाड़ जेल से रिहा होने के एक दिन बाद शनिवार को भगवान हनुमान का आशीर्वाद लिया

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

नई दिल्ली (प.स.): दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने तिहाड़ जेल से रिहा होने के एक दिन बाद शनिवार को भगवान हनुमान का आशीर्वाद लिया और कहा कि ‘अन्याय के खिलाफ संघर्ष’ में भगवान का आशीर्वाद सदा उनके ऊपर रहा। 

 केजरीवाल अपनी पत्नी सुनीता केजरीवाल के साथ कनॉट प्लेस स्थित हनुमान मंदिर पहुंचे और भगवान से सभी की खुशहाली तथा समृद्धि के लिए आशीर्वाद मांगा। मंदिर के महंत ने तिलक लगाकर उनका स्वागत किया और दिल्ली के मुख्यमंत्री को बजरंग बली की गदा और एक ध्वज भेंट किया। पार्टी के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया, राज्यसभा सदस्य संजय सिंह और दिल्ली के मंत्री सौरभ भारद्वाज भी उनके साथ रहे।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!