‘मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा स्कीम’ के तहत 5.10 लाख श्रद्धालुओं ने दर्शन किए : सौंध

Edited By Updated: 18 Sep, 2026 08:41 AM

mukhya mantri tirth yatra scheme

पंजाब के पर्यटन और सांस्कृतिक मामलों के मंत्री तरुनप्रीत सिंह सौंध ने बताया कि ‘मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा स्कीम’ के तहत 5,10,807 श्रद्धालुओं ने राज्य और राज्य के बाहर के विभिन्न धार्मिक स्थानों के दर्शन किए हैं।

चंडीगढ़ (अर्चना): पंजाब के पर्यटन और सांस्कृतिक मामलों के मंत्री तरुनप्रीत सिंह सौंध ने बताया कि ‘मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा स्कीम’ के तहत 5,10,807 श्रद्धालुओं ने राज्य और राज्य के बाहर के विभिन्न धार्मिक स्थानों के दर्शन किए हैं। उन्होंने कहा कि इस स्कीम का उद्देश्य धार्मिक स्थानों के दर्शन करने के इच्छुक बुजुर्ग नागरिकों को यात्रा की सुविधा प्रदान करना है। इस स्कीम के तहत उन्हें मुफ्त यात्रा और अन्य आवश्यक सुविधाएं मुहैया करवाई जाती हैं।

पर्यटन और सांस्कृतिक मामलों के मंत्री तरुनप्रीत सिंह सौंध ने कहा, “मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा स्कीम के तहत 5,10,807 श्रद्धालुओं ने राज्य के और राज्य के बाहर के विभिन्न धार्मिक स्थानों के दर्शन किए हैं। वर्तमान में, इस स्कीम के अंतर्गत 95 ए.सी. बसें चलाई जा रही हैं और अब तक 12,485 चक्कर पूरे किए गए हैं।” उन्होंने कहा, इसके पहले चरण के दौरान, लगभग चार लाख श्रद्धालुओं ने श्री अमृतसर साहिब, श्री आनंदपुर साहिब और माता नैना देवी की यात्रा की।”

 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!