छठ पूजा की तैयारियों पर CM रेखा गुप्ता की पैनी नजर, घाटों पर सुविधाओं को लेकर लगातार ले रहीं अपडेट

Edited By Updated: 14 Nov, 2026 09:56 AM

cm rekha gupta chhath puja preparations

दिल्ली में छठ महापर्व के लिए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता तैयारियों की लगातार निगरानी कर रही हैं। शुक्रवार को विभिन्न घाटों के निरीक्षण और संबंधित विभागों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने जनसेवा सदन में भी अधिकारियों के साथ बैठक की और महापर्व को लेकर...

नई दिल्ली (नवोदय टाइम्स): दिल्ली में छठ महापर्व के लिए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता तैयारियों की लगातार निगरानी कर रही हैं। शुक्रवार को विभिन्न घाटों के निरीक्षण और संबंधित विभागों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने जनसेवा सदन में भी अधिकारियों के साथ बैठक की और महापर्व को लेकर विशेष निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने छठ घाटों पर बिजली, पानी, सड़क, सुरक्षा, चिकित्सा और स्वच्छता तक सभी व्यवस्थाएं पूरी कर लेने और श्रद्धालुओं को छठ पूजा के दौरान किसी तरह की असुविधा न हो, इसके लिए स्पष्ट रूप से निर्देश दिए। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि छठ महापर्व लाखों परिवारों की आस्था, विश्वास और परंपरा से जुड़ा है।

 सरकार का दायित्व है कि प्रत्येक व्रती और श्रद्धालु को पूजा-अर्चना के लिए सुरक्षित, स्वच्छ और सुविधाजनक वातावरण मिले। इसके लिए सभी संबंधित विभागों को स्पष्ट जिम्मेदारियां दी गई हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि जहां भी कोई कमी या बाधा सामने आए, संबंधित विभाग आपसी समन्वय से उसका तत्काल समाधान करें। छठ महापर्व की तैयारियों को लेकर मुख्यमंत्री के अलावा वरिष्ठ अधिकारी भी बराबर निरीक्षण कर रहे हैं। विभिन्न जिलों के डीएम छठ पूजा समितियों और संबंधित एजेंसियों के साथ लगातार घाटों का अंतिम संयुक्त निरीक्षण कर रहे हैं। 

सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि छठ महापर्व संपन्न होने के बाद घाटों और आसपास के क्षेत्रों की सफाई सुनिश्चित की जाएगी। रेखा गुप्ता ने कहा कि सरकार का प्रयास है कि दिल्ली में रहने वाला प्रत्येक पूर्वांचली परिवार और सभी श्रद्धालु पूरी श्रद्धा, सम्मान और निश्चिंतता के साथ छठ महापर्व मना सकें। इसके लिए 16 नवंबर तक सभी घाटों पर आवश्यक व्यवस्थाओं और कर्मचारियों की पूरी तैनाती रहेगी। दिल्ली पुलिस घाटों पर सुरक्षा और कानून-व्यवस्था संभालेगी।

जबकि यातायात पुलिस श्रद्धालुओं की आवाजाही, वाहनों के सुचारु संचालन और आपातकालीन रास्तों की व्यवस्था देखेगी। स्वच्छता के लिए नगर निगम और नई दिल्ली नगरपालिका परिषद को घाटों तथा आसपास के क्षेत्रों में सफाई, कचरा संग्रहण और निस्तारण की जिम्मेदारी दी गई है। दिल्ली जल बोर्ड पानी के टैंकरों और पेयजल की व्यवस्था और दिल्ली शहरी आश्रय सुधार बोर्ड ने मोबाइल शौचालयों की उपलब्धता और उनकी नियमित सफाई सुनिश्चित की है। बिजली विभाग और बिजली वितरण कंपनियों ने घाटों और वहां तक पहुंचने वाले रास्तों पर बिजली और रोशनी की व्यवस्था की है। प्रमुख घाटों पर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई हैं। स्वास्थ्य विभाग और केंद्रीयकृत दुर्घटना एवं आघात सेवा को डॉक्टरों, पैरामेडिकल कर्मचारियों, प्राथमिक उपचार, चिकित्सा शिविर और एंबुलेंस की व्यवस्था करने की जिम्मेदारी मिली है।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 

 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!