यमुना को दिल्ली की सांस्कृतिक और पर्यटन गतिविधियों का नया केंद्र बनाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता

Edited By Updated: 14 Nov, 2026 08:29 AM

cm rekha gupta yamuna tourism

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि यमुना रिवर सफारी से पर्यटन को नई पहचान मिल रही है। उन्होंने कहा कि यमुना को दिल्ली की सांस्कृतिक और पर्यटन गतिविधियों का नया केंद्र बनाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है।

नई दिल्ली (नवोदय टाइम्स): मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि यमुना रिवर सफारी से पर्यटन को नई पहचान मिल रही है। उन्होंने कहा कि यमुना को दिल्ली की सांस्कृतिक और पर्यटन गतिविधियों का नया केंद्र बनाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री शुक्रवार को छठ महापर्व के पहले दिन  सोनिया विहार स्थित नमो यमुना रिवर सफारी परिसर में भव्य लाइट एंड साउंड शो में मंत्रियों के साथ शामिल हुईं। उन्होंने मंत्रियों संग यमुना से जुड़ी भगवान श्रीकृष्ण लीलाओं पर आधारित म्यूजिकल फाउंटेन और सांस्कृतिक प्रस्तुति को भी देखा। इस अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा, दिल्ली सरकार के मंत्री सरदार मनजिंदर सिंह सिरसा,  कपिल मिश्रा, रविन्द्र इन्द्राज, सांसद मनोज तिवारी सहित विधायक आदि मौजूद रहे। शो का शुभारंभ यमुना जी और उनके भाई यम के जन्म की पौराणिक गाथा के मनोहारी चित्रण के साथ हुआ। इसमें गोलोक से यमुना जी के पृथ्वी पर अवतरण की दिव्य कथा को प्रस्तुत किया गया। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि छठ के पावन पर्व की शुरुआत पर सोनिया विहार में यमुना तट पर भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं पर आधारित इस भव्य लाइट एंड साउंड शो का आनंद लेना हम सभी के लिए विशेष अनुभव है। नमो यमुना रिवर सफारी के माध्यम से दिल्लीवासियों को यमुना से जुड़ने, उसकी सांस्कृतिक विरासत को जानने और परिवार के साथ मनोरंजन के नए अवसर मिलेंगे। उन्होंने कहा कि यह सेवा दिल्ली की पहचान को और समृद्ध करेगी। सरकार का प्रयास है कि यमुना केवल हमारी आस्था का केंद्र ही नहीं, बल्कि दिल्ली के पर्यटन और सांस्कृतिक गतिविधियों की भी नई पहचान बने। रेखा गुप्ता ने विपक्ष से इस मुद्दे पर राजनीति न करने की अपील की और कहा कि छठ महापर्व आस्था और एकता का पर्व है। यह पर्व समाज को जोड़ने और आपसी सद्भाव को मजबूत करने का संदेश देता है। इस छठ महापर्व पर मेरी कामना है कि छठी मैया का आशीर्वाद सभी दिल्लीवासियों पर बना रहे और दिल्ली विकास, समृद्धि और खुशहाली की नई ऊंचाइयों को छुए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली सरकार का लक्ष्य है कि नमो यमुना रिवर सफारी और लाइट एंड साउंड शो जैसी पहलों के माध्यम से यमुना को दिल्ली के पर्यटन, सांस्कृतिक और सामाजिक जीवन से फिर से जोड़ा जाए। रिवर क्रूज से लोग यमुना के प्राकृतिक परिवेश का अनुभव कर सकेंगे, जबकि म्यूजिकल फाउंटेन और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां इस स्थान को आकर्षण का नया केंद्र बनाएंगी। उल्लेखनीय है कि केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल द्वारा सोनिया विहार से जगतपुर तक जलमार्ग पर नमो यमुना रिवर क्रूज सेवा का शुभारंभ किया गया है। साथ ही, सोनिया विहार स्थित रिवर सफारी परिसर में फ्लोटिंग जेटी, टिकट काउंटर, प्रतीक्षालय, फूड कोर्ट, पार्किंग, बच्चों के लिए खेल क्षेत्र और म्यूजिकल फाउंटेन जैसी सुविधाएं भी विकसित की गई हैं। इलेक्ट्रिक क्रूज के लिए चार्जिंग स्टेशन सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं भी की गई हैं।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!