Darsha Amavasya: पितरों का आशीर्वाद दिलाएंगे ये काम, मनोकामनाएं होंगी पूरी

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 02 Mar, 2022 11:09 AM

darsha amavasya

हिंदू पंचांग के अनुसार आज दर्श अमावस्या है। इस तिथि का आरंभ 2 मार्च की सुबह 1 बजे हो चुका है और समापन रात 11.04 बजे होगा। हिंदू शास्त्रों के अनुसार ये दिन बहुत महत्वपूर्ण और शुभ है। वैसे तो इस दिन व्रत करने का विधान है लेकिन

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ 

Darsha Amavasya: हिंदू पंचांग के अनुसार आज दर्श अमावस्या है। इस तिथि का आरंभ 2 मार्च की सुबह 1 बजे हो चुका है और समापन रात 11.04 बजे होगा। हिंदू शास्त्रों के अनुसार ये दिन बहुत महत्वपूर्ण और शुभ है। वैसे तो इस दिन व्रत करने का विधान है लेकिन हर किसी के लिए उपवास करना संभव नहीं होता। तो ऐसे में अपनी सामर्थ्य अनुसार दान करने से काफी पुण्य मिलता है। पितरों की पूजा और उनके निमित्त ब्राह्मणों को भोजन खिलाने और दक्षिणा देने से पितरों का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

PunjabKesari Darsha Amavasya

वैसे तो गंगा स्नान का अमावस्या पर बहुत महात्म माना गया है लेकिन ये हर किसी के लिए संभव नहीं है तो ऐसे में गंगा जल पीना और उसका छिड़काव खुद पर एवं अपने घर में भी किया जा सकता है। इससे पर हर तरह की नकारात्मकता का नाश होता है। 

जिसकी कुंडली में चंद्रमा कमजोर हो व हर काम में बाधाएं आती हैं, टेंशन, डिप्रेशन और मानसिक परेशानियां बनी रहती हैं। उन्हें   चन्द्रमा की पूजा अवश्य करनी चाहिए। चंद्र देव की कृपा से ये दोष काफी हद तक कम होने लगते हैं।

दर्श अमावस्या को श्राद्ध अमावस्या भी कहा जाता है। माना जाता है की इस दिन पूर्वज धरती पर आते हैं। उनके नाम पर तर्पण करने से सभी कार्यों में सफलता मिलनी आरंभ हो जाती है। रुके हुए कामों के मार्ग खुलने लगते हैं।

PunjabKesari Darsha Amavasya

जीवन में सुख-समृद्धि के लिए शिव परिवार की पूजा करें। ‘ओम नमः शिवाय’ मंत्र का जाप करें।

भाग्य को अपने हित में करने के लिए और जीवन में संघर्षों को कम करने हेतु चंद्र देव के बीज मंत्रों का जाप करें।

चंद्र देव का बीज मंत्र Chandra dev beej Mantra 
ॐ श्रां श्रीं श्रौं सः चंद्रमसे नमः 

ॐ सों सोमाय: नमः 

PunjabKesari Darsha Amavasya

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!