दिव्यांगजनों के संग दिल्ली सरकार ने मनाई दिवाली, आशा किरण होम में सजा खुशियों का मेला

Edited By Updated: 07 Nov, 2026 10:38 AM

delhi govt diwali celebration asha kiran

दिल्ली सरकार ने रोहिणी स्थित आशा किरण होम में दिवाली मेला एवं मंगल मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में केंद्रीय राज्यमंत्री हर्ष मल्होत्रा और दिल्ली सरकार के समाज कल्याण मंत्री रविन्द्र इन्द्राज सिंह ने दिव्यांगजनों के साथ दीपावली का पर्व...

नई दिल्ली (ब्यूरो): दिल्ली सरकार ने रोहिणी स्थित आशा किरण होम में दिवाली मेला एवं मंगल मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में केंद्रीय राज्यमंत्री हर्ष मल्होत्रा और दिल्ली सरकार के समाज कल्याण मंत्री रविन्द्र इन्द्राज सिंह ने दिव्यांगजनों के साथ दीपावली का पर्व मनाया। आशा किरण होम के निवासियों द्वारा तैयार उत्पादों एवं विभिन्न स्टॉलों का अवलोकन किया।

संस्थान के निवासियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं और अनहद बैंड ने अपनी प्रस्तुति से सभी का मन मोह लिया। उन्होंने कहा कि आशा किरण होम में रहने वाले लगभग 700 दिव्यांगजनों के लिए पिछले डेढ़-दो वर्षों में सुविधाओं में सुधार हुआ है।  पहले यहां की स्थिति चिंताजनक थी और बुनियादी सुविधाओं का अभाव था, लेकिन अब यहां प्राथमिक चिकित्सा सुविधाएं, बेहतर वार्ड, मनोरंजन एवं व्यायाम के लिए झूले, फिजियोथेरेपी उपकरण और अन्य आवश्यक सुविधाएं विकसित की गई हैं।


 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!